Chhattisgarh में 4 नए Medical College की होगी शुरुआत, मंत्री सिंहदेव बोले, बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं
Chhattisgarh में डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार अब 4 नए Medical College शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी मेडिकल कॉलेज अगले 4 सालों के भीतर शुरू किए जाएंगे। लेकिन मेडिकल कॉलेज शुरू करने आवश्यक तकनीकी मापदण्ड पर राहत देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं मानव संसाधन मंत्रालय और नेशनल मेडिकल काउंसिल से पत्राचार किया है।

केंद्र सरकार का यह नियम बन रहा, नए कॉलेज के लिए रोड़ा
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य शिक्षा मंत्रालय के अनुसार मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए जिले की आबादी 10 लाख या उससे अधिक होनी चाहिए है। यह क्राइटेरिया केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तय किया गई। इस मामले में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री टीएस सिंह देव का कहना है कि पूर्व में यूपीए सरकार ने नीति बनाई थी, कि देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने चाहिए। जिससे देश के अस्पतालों में डॉक्टरों कमी को पूरा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सके।

राज्य सरकार ने इस तरह भेजा सुझाव
केंद्र सरकार के जनसंख्या मापदण्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ के बहुत से ज़िलों में 10 लाख की आबादी नहीं है। क्योंकि नए जिलों के गठन के बाद प्रदेश के अधिकतर जिले जनसंख्या की दृष्टिकोण से सामान नहीं है। इसके साथ ही कई जिलों की जनसंख्या 10 लाख से कम है। लगभग 2 करोड़ 70 लाख की आबादी वाले छत्तीसगढ़ में 33 जिले हैं। अब राज्य सरकार ने इसके लिए जिला विभाजन को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार से आबादी की क्राइटेरिया में कुछ राहत देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही दो छोटे जिलों के बीच एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की गई है।
Kawardha जिले में शुरू होगा छत्तीसगढ़ का 11 वां Medical College, जनचौपाल में CM भूपेश ने की घोषणा
इन जिलों में होगी शुरू होंगे मेडिकल कॉलेज
दरअसल छत्तीसगढ़ के चार जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जिनमें से कवर्धा ने नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा, भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कर दी है। इसके अलावा जांजगीर चांपा, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं। यह सभी मेडिकल कॉलेज अगले 4 सालों के भीतर शुरू किए जाएंगे। इनमें मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव तत्कालीन रसायन राज्यमंत्री चरणदास महंत ने यूपीए सरकार के दौरान भेजा गया था।
मेडिकल कॉलेज में 2 हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान
इन कॉलेजों की स्थापना व्यय में राज्य की भी हिस्सेदारी होने की संभावना है। जिससे कि 2 जिलों के बीच एक मेडिकल कॉलेज की मांग को केंद्र सरकार की सहमति मिल सके। इसके साथ ही इन चार मेडिकल कॉलेज में 2 हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है, एक मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल और कॉलेज, हॉस्टल आदि मिलाकर लगभग 400 से 500 करोड़ खर्च किए जाते हैं। वहीं वर्तमान में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज को 376 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में वर्तमान में 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमे भिलाई के चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज को मिलाकर कुल 1270 MBBS की सीटें हैं। इसके साथ ही प्रदेश में तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं जिसमें कुल 450 सीटें है। इन कॉलेजों में छात्रों को NEET की कठिन परीक्षा पास कर एडमिशन लिया जाता है। वर्तमान में अम्बिकापुर और भिलाई के मेडिकल कॉलेज को MIC ने 150 सीटों की मान्यता दी है।
कोरिया पहुंचे थे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री डीएसपी देव शनिवार को कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर थे। यहां उन्होंने अस्पतालों का निरीक्षण किया इसके साथ ही मरीजों का हालचाल जाना है। इस बीच कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उनसे चर्चा की। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरिया जिले के विकास के लिए अपनी बातें रखी। एवं स्वास्थ्य सेवाओं और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी सुविधाओं का विस्तार करने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications