Kawardha जिले में शुरू होगा छत्तीसगढ़ का 11 वां Medical College, जनचौपाल में CM भूपेश ने की घोषणा
CM Bhupesh Baghel ने आज प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत के कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सीएम ने जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम ने विकासखण्ड सहसपुर लोहारा में नवीन राजस्व अनुविभाग कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम ने कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा की।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से बने पुल का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि यह पुल इस जिले में विकास की इबारत लिखते हुए संपर्क क्रांति लाएगी। सकरी नदी पर निर्मित पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। सकरी नदी में पुल का निर्माण होने से मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर, मार्ग तथा राज्य के निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर मुख्यालय के लिए बारहमासी संपर्क बना रहेगा। नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल के निर्माण होने से बारिश के मौसम में अब मध्यप्रदेश सहित निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा से संपर्क बना रहेगा।

सीएम ने ग्रामीणों के राशन कार्ड बनाने के दिये निर्देश
सहसपुर में जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कवर्धा जिला में बिल माफ नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा जिला अधिकारी से बात करूंगा। बिरनपुर की राम बाई और नांद बाई ने बताया कि राशन कार्ड बन गया है। बच्चों का राशन कार्ड बनाना है। उनके बच्चे कमाने बाहर गए है। सीएम रामबाई के बच्चे का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की जिनकी शादी हो गई है। उनका अगल राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन दे। सभी का राशन कार्ड बनाया जाएगा।

कबीरधाम में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सीएम ने की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा के ग्रामीण और वनांचलों में पहुंचकर अपनी योजनाओं के कियान्वयन और लोगों से फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान सीएम विकास कार्यों की सौगात भी दे रहें हैं। सीएम ने कबीरधाम जिले की बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग को पूरा कर करते हुए कहा कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का 11 वां मेडिकल कॉलेज होगा, इसकी शुरुआत से कवर्धा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा। मेडिकल कॉलेज खुलने की घोषणा करने पर कवर्धा वासियों ने सीएम भूपेश का आभार व्यक्त किया।

सहसपुर बना जिले का चौथा विकासखण्ड, भवन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात के कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को विकासखण्ड सहसपुर लोहारा में नवीन राजस्व अनुविभाग कार्यालय का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक सुविधा और वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा के लिए सहसपुर लोहारा में अनुविभाग कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। दरअसल साल 2022-23 के बजट में तहसील सहसपुर लोहारा को अनुविभाग का दर्जा दिया गया। आज इसके शुभारंभ के बाद यह जिला का चौथा नंबर का अनुविभाग होगा।
सीएम ने किसान मोहन साहू के घर खीर का चखा स्वाद, शरद पूर्णिमा की दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहसपुर लोहारा के साहू पारा में मोहन साहू के निवास पहुंचकर भोजन किया। किसान मोहन के परिजनों ने आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी,भजिया कढ़ी, उड़द का बड़ा,चीला, फरा, बड़ी, बिजौडी व्यंजन परोसा गया। मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मो.अकबर ने बड़ी सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने मोहन साहू के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने पूरे परिवार को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।












Click it and Unblock the Notifications