कॉलेज के दोस्त Srishti Chandrakar व सोनल डेविड बने Deputy Collector, जानिए इनकी Love Story
CGPSC की परीक्षा पास करके छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करना हर किसी को सपना होगा। ऐसा ही ख्वाब Srishti Chandrakar व Sonal David ने पूरा कर दिखाया। पति-पत्नी की यह जोड़ी प्रदेश में Deputy Collector है।

Shrishtee Chandrakar Sonal Devid Deputy Collector CG : कॉलेज में सहपाठी बनना। एक साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेना। फिर दोस्ती को प्यार में बदलना। असफलता व सफलता का सफर साथ-साथ तय करना और आखिर में एक दूसरे को हमसफर चुन लेना। बॉलीवुड की किसी सुपरहिट फिल्म सरीखी यह कहानी है छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पति-पत्नी की। नाम है सृष्टि चंद्राकर और सोनल डेविड।

डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर व सोनल डेविड की सक्सेस स्टोरी
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर ने खुद व पति सोनल डेविड की सक्सेस स्टोरी व दोनों की निजी जिंदगी से जुड़े विषयों से विस्तार से बात की। साथ ही उन युवाओं के लिए संदेश भी दिया, जो अफसर बनने का ख्वाब तो देखते हैं। तैयारी भी करते हैं, मगर एक-दो बार की असफलता के बाद हिम्मत हार जाते हैं। जबकि खुद सृष्टि चंद्राकर और सोनल डेविड CGPSC में कई फेल हुए। ये कभी प्री भी पास नहीं कर पाए तो कभी इंटरव्यू तक पहुंचकर पास नहीं हुए। वर्तमान में दोनों ही डिप्टी कलेक्टर हैं।

धमतेरी डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर का इंटरव्यू
छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर बताती हैं कि वे मूलरूप से रायपुर की रहने वाली हैं जबकि पति सोनल डेविड दुर्ग से हैं। वर्तमान Srishti Chandrakar धमतेरी में और Sonal David महासमुंद में Deputy Collector के पद पर तैनात है। दोनों की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के काबिल डिप्टी कलेक्टर के रूप में है। दोनों ही साल 2020 बैच के अधिकारी हैं।
Recommended Video

बीआईटी दुर्ग से एक साथ की इंजीनियरिंग
बता दें कि सृष्टि चंद्राकर और सोनल डेविड बीआईटी दुर्ग में एक साथ पढ़ाई किया करते थे। यहां से दोनों ने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। तभी से एक दूसरे को जानते थे। फिर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की कोचिंग भी एक साथ करने लगे थे। कोचिंग के नोट्स लेने-देने के चलते एक दूसरे के अधिक करीब आ गए। कॉलेज वाली दोस्ती अब प्यार में बदल गई थी। बातों मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया था।

सृष्टि चंद्राकर हिंदू और सोनल डेविड ईसाई धर्म से
सृष्टि चंद्राकर हिंदू और सोनल डेविड ईसाई धर्म से हैं। दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ-साथ अपनी प्रेम कहानी को भी आगे बढ़ाते रहे। फिर अपने परिजनों को एक दूसरे की पसंद के बारे में बता दिया। दिसम्बर 2020 ने परिजनों की रजामंदी से प्रेम विवाह कर लिया। इनके दो माह की एक बेटी है। शादी के अगले साल ही दोनों एक साथ छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर भी बन गए।

सृष्टि चंद्राकर सीजीपीएससी में प्रयास
सृष्टि चंद्राकर कहती हैं कि उनको सफलताएं कई बार मिली। पटवारी से डिप्टी कलेक्टर बनने तक का सफर तय किया है, मगर इस बीच असफलताओं ने भी काफी इम्तिहान लिए। सृष्टि ने पहली बार सीजीपीएससी में भाग्य आजमाया। पास नहीं हुई। यही साल 2013 व 2014 के प्रयास में भी हुआ। साल 2015 में सफल हुई और डिप्टी जेलर और साल 2016 में डीएसपी और फिर 2019 में डिप्टी कलेक्टर बनने में सफल रहीं। इससे पहले साल 2014 में पटवारी के रूप में भी चयन हो गया था।

पत्नी की दूसरी व पति की तीसरी रैंक
सृष्टि चंद्राकर व सोनल डेविड ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में सात-सात बार प्रयास किए थे, तब जाकर डिप्टी कलेक्टर बने। सीजीपीएससी 2019 में सृष्टि चंद्राकर ने दूसरी और सोनल डेविड ने तीसरी रैंक हासिल की थी। इससे पहले सृष्टि चंद्राकर की तरह ही सोनल डेविड ने सीजीपीएससी पास तो की थी, मगर लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना था, जो हासिल करके ही माने। सोनल डेविड का पूर्व में डिप्टी जेलर व असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट भू राजस्व पद पर भी चयन हो गया था।

सृष्टि चंद्राकर व सोनल डेविड का परिवार
सृष्टि चंद्राकर का जन्म रायपुर के एसआर चंद्राकर व चंद्रकांता के घर हुआ। सृष्टि के पिता सार्वजनिक निर्माण विभाग में एक्सईएन हैं। माता हाउस मेकर हैं। सोनल डेविड का जन्म सुनील डेविड व शरीन डेविड के घर हुआ। इनके पिता सिटी सुपरिटेंडेंट पुलिस पद से रिटायर हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications