छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 6477 नए मामले, 153 मरीजों की मौत

रायपुर। अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन का असर कोरोना के मामलों पर दिख रहा है। बीते मंगलवार को 69 हजार 873 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 6 हजार 477 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी दर लगातार कम होते हुए 9 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि कोरोना से हो रही मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। बता दें कि बस्तर जिले में कोरोना के चलते 15 संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में महामारी शुरू होने से अब तक यहां एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है।

chhattisgarh corona update 6477 new case of covid 19

बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर के 153 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से गई है। इन मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हजार 36 हो गई है। वहीं पिछले 15 दिनों में प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को 12 हजार 98 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसकी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या 90 हजार 382 हो गई है।

सोमवार को यह संख्या 96 हजार 156 थी। 16 मई को एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 3 हजार 593 थी। प्रदेश में मंगलवार को 6 हजार 477 मरीज मिले। इनमें से अधिक 573 मरीज अकेले कोरिया जिले के ही थे। संक्रमण की घटती संख्या के बीच कोरिया में यह बढ़त चिंता बढ़ा रही है। सूरजपुर में 488, जांजगीर-चांपा में 450 और रायगढ़ जिले में 217 नए मरीज सामने आए हैं।

14.83 लाख लोगों को कोरोना की दवा देने का दावा
वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लक्षण वाले 14 लाख 83 हजार लोगों को कोरोना की दवा दी गई है। यह दवा मितानिनों और सर्विलांस टीमों द्वारा घर-घर पहुंचाया गया है। अस्पतालों और जांच केंद्रों में पहुंच रहे 6 लाख 25 हजार 256 लोगों को भी दवा की यह किट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+