छत्तीसगढ़ः बीते 24 घंटे में मिले 4563 नए मरीज, 28 लोगों की हो गई मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक होती जा रही है। बीते बुधवार को एक दिन में 4 हजार 563 नए मरीज मिले हैं। बता दें कि अब तक का एक दिन में मरीजों के मिलने की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल में 2020 में 26 सितंबर को एक साथ सबसे अधिक 3896 मरीज मिले थे। उसके बाद से यह आंकड़ा कम होने लगा था। इसी वर्ष मार्च माह में एक दिन में 144 मरीज मिले थे। लेकिन बीते तीन सप्ताह में लापरवाही के चलते प्रदेश में महामारी फिर से पैर पसारने लगी है। 27 मार्च को प्रदेश में 3162 मरीज मिले थे।

30 मार्च को 3108 मरीज मिले थे। लेकिन उसके ठीक 24 घंटे बाद ही मरीजों का आंकड़ा सभी पिछला रिकार्ड तोड़ चुका है। बता दें कि बुधवार को सामने आए नए संक्रमित मरीजों में से अकेले रायपुर में 1291 संक्रमित मिले हैं, जिसके साथ ही रायपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या 6469 हो गया है। बता दें कि अभी तक राजधानी रायपुर में 65 हजार 672 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।
वहीं बुधवार को दुर्ग जिले में 1199 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं राजनांदगांव में 400, बिलासपुर में 224, बेमेतरा में 141, धमतरी में 130, महासमुंद में 129, बालोद में 119 और बलौदा बाजार जिले में 101 नए मरीज मिले हैं। वहीं बीते बुधवार को कोरोना के चलते 28 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि अब तक इस वायरस के चपेट में 3 लाख 49 हजार 187 लोगों आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 19 हजार 488 लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन 4 हजार 170 लोगों को इस बीमारी की वजह से जान गंवानी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications