छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट पहुंची 95 फीसदी, पिछले 24 घंटे में 4471 लोगों ने कोरोना को दी मात

रायपुर। अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। बीते 24 घंटे में यानी कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1886 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अस्पताल और होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों में से 4471 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के अब 33 हजार 127 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं 59 हजार 979 कोविड सैंपल टेस्ट किए गए हैं ।

chhattisgarh corona update 1886 ne case of covid 19

बता दें कि पिछले 9 अप्रैल से जारी लॉकडाउन के बाद पहली बार है कि जब प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई। हालांकि पिछले 24 घंटों में रायपुर शहर से 82 नए संक्रमित मिले हैं। नए मामले मिलने के साथ ही अब शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1110 है, पिछले महीने यह संख्या 10 से 15 हजार के बीच बनी हुई थी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में इस वक्त रिकवरी की दर 95 फीसदी हो चुकी है। प्रदेश में पिछले सप्ताह यानी कि 16 से 24 मई की तुलना में रिकवरी दर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह 92 फीसदी रिकवरी दर थी। अब 31 मई की स्थिति में यह 95 फीसदी हो गई है। वहीं प्रदेश के 25 जिलों में 90 फीसदी से अधिक रिकवरी दर दर्ज की गई है।

बीते मंगलवार को दुर्ग जिले में कोरोना के 46 नए मरीज मिले और 3 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में 854 एक्टिव केस हैं। वहीं राजनांदगांव जिले में 32 नए संक्रमित मिले। नए मामले सामने आने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 532 पहुंच गई। बिलासपुर में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले और दो की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 608 हो गई है। रायगढ़ में 177 नए मरीज मिले 6 की मौत हुई 2619 एक्टिव मरीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+