छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 15 हजार के करीब नए कोरोना संक्रमित, 246 मरीजों की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते मंगलवार को कोरोना के 14,893 नए मरीज मिले। वहीं, 246 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य में एक दिन में कोरोना से हुई मौतों में यह सबसे अधिक है। बीते सोमवार को 226 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को सबसे अधिक मौतें रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिलों में हुई हैं। प्रदेश में कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 7,782 तक जा पहुंचा है।

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सुरक्षा ड्यूटी से छत्तीसगढ़ लौटे केंद्रीय रिजर्व पुलिस के 8 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ये उन 46 जवानों के जत्थे का हिस्सा हैं, जो मंगलवार को बिलासपुर पहुंचा। जोनल स्टेशन पर जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
वहीं रायपुर प्रशासन से स्थानीय लोगों ने शव वाहन संचालकों द्वारा मनमानी रकम वसूलने की शिकायत की थी। जिसकपर कार्रवाई करते हुए वाहनों की दरें निश्चित कर दी हैं। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 108 एम्बुलेंस जैसे वाहन से शव ले जाने पर 6 घंटे (50 किमी) तक के लिए 1100 रुपए और एक दिन (100 किमी) के लिए 2 हजार रुपए की दर है। उसके बाद प्रति किमी 14 रुपए की अतिरिक्त राशि देनी होगी।
बीते सोमवार को14 हजार 893 नए मरीज मिलने का जिक्र दिखा। मंगलवार को 236 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 10 मौत की जानकारी सरकार को मंगलवार को मिली, लेकिन ये ऐसे लोग थे जो पिछले 1 सप्ताह में जान गंवा बैठे। ताजा रिपोर्ट में इसे मिलाकर 246 लोगों की जान जाने की बात लिखी है। अब तक प्रदेश में 7782 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मंगलवार रात तक 14 हजार 434 मरीज ठीक हो गए। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 19 हजार 068 हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications