छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 447 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हजार के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 हजार 447 नए मरीज मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के चलते अब तक प्रदेश में कुल 4654 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 418678 लोगों को कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 337156 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 447 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हजार के पार
    chhattisgarh corona udpate across 11 thousand new case of covid 19

    शुक्रवार को रायपुर शहर में 2622 नए संक्रमित मिले हैं। इन नए आंकड़ों के साथ ही रायपुर शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 18660 है। पूरे प्रदेश की बात की जाए तो एक्टिव मरीज 76 हजार 868 हैं। वहीं दुर्ग में 1786 नए मरीज मिले, 14 लोगों की मौत हुई, यहां एक्टिव मरीज 18374 हैं। राजनांदगांव में 1149 नए मरीज मिले, 4 लोगों की मौत हुई, यहां एक्टिव मरीज 7543 हैं। बिलासपुर में 687 नए मरीज, 3 लोगों की मौत हुई, यहां 3976 एक्टिव मरीज है। रायगढ़ में 262 नए मरीज, यहां 1467 एक्टिव मरीज हैं।

    महासमुंद में 548 नए मरीज मिले, 1 की मौत हुई, 3327 एक्टिव मरीज हैं। बस्तर में 148 नए मरीज मिले, यहां एक्टिव मरीज 761 हैं। कोरबा में 523 नए मरीज, यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2311 है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्य में वैक्सीन की कमी का जिक्र किया था।

    इस मीटिंग में भूपेश बघेल ने राज्य के लिए एक हफ्ते की डोज केंद्र सरकार से भेजने के लिए मांग की थी। इसके अलावा भूपेश बघेल ने कोरोना के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाईयों और उपकरणों पर जीएसटी की दर कम करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इससे इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों पर कम आर्थिक भार पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+