छत्तीसगढ़: सुकमा में हमले के बाद रमन सिंह ने की आपातकाल बैठक

घायल जवानों को हेलिकॉप्‍टर से रायपुर भेजा गया है जहां तीन जवानों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।इस हमले के बाद छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने आपतकालीन बैठक बुलाई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थित सुकमा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों पर हुए हमले के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

छत्तीसगढ़ स्थित सुकमा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों पर हुए हमले के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

बैठक के दौरान रमन सिंह ने उन जवानों के इलाज के बारे में पूछताछ की जो हमले में घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करते हैं।

इससे पहले रमन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर लिखा था 'सुकमा में हुए नक्सल हमले के बारे में जानकर मन अत्यंत व्यथित है। मैं दिल्ली दौरा निरस्त कर बैठक के लिए छत्तीसगढ़ वापस आ रहा हूँ।'

रमन सिंह ने लिखा...

उन्होंने लिखा था 'सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर हमला उनकी कायरता का प्रतीक है।'

रमन ने लिखा था 'मैं हमले में शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करता हूँ। हमले में घायल जवानों को पूरी मदद की जाएगी।'

तब हुआ हमला

गौरतलब है कि सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन रोड ओपनिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी फायरिंग कर नक्सलियों को जवाब दिया। लंबे समय तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही।

इस दौरान कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल जवानों को सुकमा लाकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना करने की तैयारी है। इस हमले में 26 जवान शहीद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+