सीएम भूपेश ने अब तक 201 करोड़ रुपये का खरीदा गोबर, रीपा में स्थानीय युवाओं के अनुरूप स्थापित होंगे उद्योग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया।

chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का भुगतान करने के लिए आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। इसी प्रकार गौठान समितियों को 2.23 करोड़ रुपए और महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ 53 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम ने सीएम ने रीपा में युवाओं को प्राथमिकता देने के सुझाव दिए।

godhan nyay

अब 201 करोड़ रुपये के गोबर की हुई खरीदी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन योजना की शुरुआत हुई।योजना में 2 रुपए प्रति किलो की दर से अब तक 100.86 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए-नए रिकार्ड बन रहे हैं। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है, 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य भी पर हो जाएगा। गोधन न्याय योजना में गोबर विक्रेताओं को योजना के प्रारम्भ से लेकर आज दी गई 60 वीं किश्त को मिलाकर 201 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है।

रीपा से जुड़ेंगे युवा तो बढ़ेगी भागीदारी: सीएम भूपेश
सीएम निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमन्त्री ने कहा कि गौठानों में विकसित किए जा रहे 'रूरल इंडस्ट्रियल पार्क' में स्थानीय युवकों की मंशा के अनुसार उद्योग स्थापित किए जाएं, इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी, यह भी ध्यान रखा जाए कि तैयार किए जा रहे उत्पादों की बाजार में अच्छी डिमांड हो। उन्होंने कहा कि गौठानों में ऐसे उद्योग स्थापित हो रहे है, जिनसे प्रदूषण नहीं होता। युवाओं और परंपरागत शिल्पकारों को इसमें रोजगार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+