Chhattisgarh के सीएम भूपेश बघेल का Dussehra , घर में की कुलदेवता की पूजा , सीएम हाउस में किया शस्त्र पूजन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित छत्तीसगढ़ वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रायपुर, 05अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित छत्तीसगढ़ वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सीएम बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने पैतृक गांव कुरूदडीह में नयाखाई के मौके पर परिवारजनों सहित कुल देवता की पूजा अर्चना की। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के लोगों की ख़ुशहाली की कामना भी की।
रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में रानी दुर्गावती की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की प्रतीक हैं।
वह भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य को रेखांकित करती हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।
यह भी पढ़ें Dussehra 2022: विजयदशमी को खुलेगा 700 साल पुराने मठ का दरवाजा, यहां तालाब में विसर्जित किये जाते थे कंकाल












Click it and Unblock the Notifications