छत्तीसगढ़: बढ़ते अपराध के मुद्दे पर BJP का विधानसभा घेराव, हिरासत में लिए गए पूर्व मंत्री मूणत, बृजमोहन
रायपुर, 26 जुलाई। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सदन से सड़क तक घेरा।
रायपुर, 26 जुलाई। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सदन से सड़क तक घेरा।एक तरफ जहां भाजपा विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में सत्ता पक्ष पर तीखे हमले किये, तो वहीं पार्टी के नेताओ ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव भी किया। भाजपा की तरफ से आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत समेत कई बड़े नेता और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमझटकी
मंगलवार रायपुर में विपक्ष छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक नजर आया। दोपहर को शहर के पंडरी मार्ग के पास जीवन बीमा कार्यालय के बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए ,फिर राज्य में बढ़ते अपराध के विरोध में विधानसभा घेराव करने निकले पड़े । भाजपा के विधानसभा घेराव को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बेरिकेट्स लगा रखे थे, लिहाजा बीच रास्ते में रोके जाने के कारण कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमझटकी हुई।

मूणत और बृजमोहन समेत करीब 500 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में
कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़े नेता भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत की मौजूदगी में उनके समर्थको ने जमकर नारेबाजी की. थोड़ी ही देर में राजेश मूणत अपने समर्थको के साथ सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मूणत और बृजमोहन समेत करीब 500 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दरअसल बीजेपी का कहना है कि केवल जुलाई माह में ही रायपुर शहर में 853 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए हैं। इन मामलों में हत्या , दुष्कर्म, अपहरण,चाकूबाजी समेत कई घटनाये शामिल हैं।

बृजमोहन ने सदन में भी उठाया मुद्दा
इधर प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने सदन में में पहुंचे ,तो उन्होंने सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बीजेपी के प्रदर्शन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया और महिलाओं को मारा गया. उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था,इसलिए मै मैं सदन में 10 मिनट लेट पहुंचा हूं। बृजमोहन ने कहा कि पुलिस के अधिकारी ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा कि गिरफ्तार किया जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल की बाते सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: जानिए 'बच्ची डॉन' की कहानी, करती है जमकर नशा, वायरल वीडियो से हुए कई खुलासे












Click it and Unblock the Notifications