छत्तीसगढ़: जानिए 'बच्ची डॉन' की कहानी, करती है जमकर नशा, वायरल वीडियो से हुए कई खुलासे
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क पर किनारा ना मिलने के कारण युवक की गला रेतकर हत्या करने वाली नाबालिक लड़की को लेकर पुलिस ने अहम खुलासा किया है।
रायपुर, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क पर किनारा ना मिलने के कारण युवक की गला रेतकर हत्या करने वाली नाबालिक लड़की को लेकर पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि हत्या की आरोपी लड़की अपने बिगड़ैल दोस्तों के बीच बच्ची डॉन के नाम से जानी जाती है। फिल्मो के गैंगस्टर और डॉन की तरह पावरफुल बनने की इच्छा उसे छोटी सी उम्र में उसे अपराध की दुनिया में खींच लाई।

करती है नशा ,बनाती थी वीडियो
पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिक लड़की रायपुर शहर के आजाद चौक थाना इलाके में हुई कई मारपीट, धमकाने और नशाखोरी की घटनाओं में शामिल रही है। इस लड़की ने रविवार को एक युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। सोशल मीडिया पर बच्ची के कुछ वीडियो पुलिस को मिले हैं,जिसमे वह कभी वह हुक्के पीकर धुंआ उड़ाती नजर आ रही है तो कभी चिलम और सिगरेट पीते दिख रही है। इसके अलावा चाकू लहराते हुए गुंडे-बदमाशों की तरह भाव भंगिमा बनाते हुए वीडियो शूट करवा रही है। पुलिस अब इन फोटो वीडियो को बच्ची के खिलाफ अदालत में साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी ।

नामी बदमाशों के साथ है उठना बैठना , हैं कई BOYFRIEND
जानकारी के अनुसार यह बिगड़ैल बच्ची ने लाखे नगर में कुछ लड़को के साथ पहले भी मारपीट करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था । लड़की को इससे पहले भी पुलिस दो बार हिरासत में लेकर छोड़ चुकी है। पुलिस को जानकारी जुटाने पर यह भी पता चला है की आरोपी स्कूल नहीं जाती है। वह दिनभर शहर के नामी निगरानी शुदा बदमाशों के साथ घूमती है,इन्ही बदमाशों में से कई उसके बॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कंकाली पारा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी,जिसमे रविवार को नाबालिग लड़की ने सड़क में किनारा नहीं मिलने पर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी ।

रास्ता नहीं मिला था,तो ले ली जान
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया लिया था। मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने जिस युवक की हत्या की, उसका नाम सुदामा था। रविवार दोपहर के समय लड़की अपनी मां के साथ स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रही थी। बताया जा रहा है कि जिस रास्ते से लड़की जा रही थी,उसी साइकिल पर सुदामा भी जा रहा था। रास्ता थोड़ा तंग था, लड़की ने हॉर्न बजाकर युवक को रास्ते से हटने का इशारा किया,तो सुदामा ने किनारा नहीं किया । इस बीच लड़की की स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया ।

गूंगा बहरा था मृतक युवक
संतुलन बिगड़ने के बाद लड़की की स्कूटी में बैठी उसकी मां नीचे गिर गई। लड़की को क्रोध आया और उसने सुदामा को लपककर अपने पास रखे चाकू से उसका गला रेत दिया,जिससे युवक की वहीं मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक सुदामा सुन और बोल नहीं सकता था, इसलिए वह लड़की की स्कूटी का हॉर्न को सुन नहीं पा रहा था ।
यह घटना घटना सारथी चौक के निकट हुई है। सुदामा और लड़की एक ही क्षेत्र में रहते थे। वारदात के बाद युवती शहर से बाहर फरार होने के प्रयास में थी। इस बीच नागरिकों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने वारदात ही समय में लड़की का पता लगाकर जीई रोड के हाईवे पर धरपकड़ की।
यह भी पढ़ें नहीं मानी बात , तो पत्नी ने छत से दिया धक्का, वजह जानकर रह जायेंगे दंग












Click it and Unblock the Notifications