छत्तीसगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, ओम माथुर ने दिया जीत का मंत्र

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की सर्वाधिक संख्या इस प्रदेश में निवासरत है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की सभी योजनाओं को जनता को बताना है।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। भाजपा की बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने दिया।

bjp 11

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की सर्वाधिक संख्या इस प्रदेश में निवासरत है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की सभी योजनाओं को जनता को बताना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 4 साल में भ्रष्टाचार कुशासन व वादाखिलाफी को लोगों के समक्ष लाना है। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से अब तक जितनी राशि मिली है, इसे आम लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में बनाना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करेगी। इस पिछड़े वर्ग से भाजपा को ताकत मिलेगी और भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस की जब से सरकार बनी है तब से सरकार ने भर्ती बंद कर रखी है। युवा बेरोजगारों को धोखा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया गया। छत्तीसगढ़ माफिया व अपराध का गढ़ बन गया दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओबीसी आधारित राज्य है। जहां 95 जाति पिछड़ा वर्ग की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और आने वाले चुनाव में प्रदेश की शोषित पीड़ित जनता भ्रष्ट सरकार को करारा जवाब देकर जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है व दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखकर अनेक योजनाएं बना रही है। केन्द्रीय मंत्री मंडल में ओबीसी वर्ग के 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाकर पिछड़ों की हितैषी होने का सबूत दिया है। केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रही है। केंद्र सरकार इसी तरह अनेक लोक जन कल्याणकारी, गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने में पिछड़ा वर्ग का अहम रोल होगा।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस की विफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जनता के पास जाकर बताना है और जनता को भाजपा की सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ देना है। वर्मा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन के दृष्टिकोण से 35 जिले और 405 मंडल बूथ शक्ति केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर चुनाव की रणनीति बनाएगा और हम एक कदम बढ़ेंगे तो जिला दो कदम दौड़ेगा और मंडल पांच कदम दौड़ेगा। इसी पद्धति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काम करके 2023 में सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।।

भाजपा पिछड़ा वर्गमोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण को कांग्रेस ने हाई कोर्ट में स्टे लगाकर रोक दिया। अब 27 प्रतिशत आरक्षण की बात कर हितैषी बनने की बात कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पिछड़ा वर्ग की जनता इसका करारा जवाब देगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी की निर्णायक भूमिका है। कांग्रेस सरकार आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है जब 58 फीसदी आरक्षण पर रोक लग गई तो 76 प्रतिशत आरक्षण को हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन से ऊपर होकर कैसे लागू किया जा सकता है इस पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय कांग्रेस लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है।

Recommended Video

    Korba पहुंचे Amit Shah, Sarvmangla की विधि-विधान से की पूजा | वनइंडिया हिंदी *News

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि सरकार ने गोठान के नाम पर फर्जी गोबर खरीदी की। यह सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। आज छत्तीसगढ़ के 95 फीसदी गांव में गोबर खरीदी नहीं हो रही है। कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण की विरोधी रही है। मंडल कमीशन का विरोध किया गया। पहली बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हमारी केंद्र सरकार ने किया। आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

    यह भी पढ़ें Raipur: 10 का सिक्का नहीं लिया,तो होगा मामला दर्ज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+