Chhattisgarh: भानुप्रतापुर उपचुनाव का एलान, भाजपा- कांग्रेस ने किये जीत के दावे ,बताया क्यों जीतेंगे
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही इस सीट से कांग्रेस विधायक रहे मनोज सिंह मंडावी का निधन हो गया था।
Bhanupratpur By-Election छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही इस सीट से कांग्रेस विधायक रहे मनोज सिंह मंडावी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है।

भानुप्रतापपुर में बजा चुनावी बिगुल
शनिवार को छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसंबर को इस सीट के लिए मतदान होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन हेतु तिथि की घोषणा कर दी गई है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसम्बर को की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मुख्य पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 10 नवम्बर को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर होगी। नामांकन दाखिले की समाप्ति के बाद 18 नवम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार 21 नवम्बर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को मतदान होगा और 8 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी।
यह भी पढ़ें बच्चे ने सांप को काटा, सांप मर गया लेकिन बच्चा बच गया,पढ़िए अनोखा मामला
आदिवासी आरक्षण को मुद्दा बनाएगी भाजपा
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बयान जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों का आरक्षण घटाया है,इसके कारण आदिवासी समाज में बेहद आक्रोश है। भानुप्रतापपुर में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और वहां कि जनता इस चुनाव में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस के खिलाफ मतदान करेगी और कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जप्त होगी।
क्या कांग्रेस को मिलेंगे सहनुभूति वोट ?
वही कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस सरकार के किये गए कार्यों के दमपर हम चुनाव में जायेंगे और हमे पूरा विश्वास है कि दिवंगत विधायक मनोज मांडवी को श्रद्धांजलि देते हुए जनता कांग्रेस प्रत्याशी को भरी मतों से जिताएगी और कांग्रेस का विधायक एक बार फिर से जीतकर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications