बच्चे ने सांप को काटा, सांप मर गया लेकिन बच्चा बच गया,पढ़िए अनोखा मामला
आपने ऐसी कई घटनाएं सुनी या देखी होंगी,जिसमे सर्पदंश यानि सांप के काटने से किसी व्यक्ति की मौत हो गई हो,लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंसान के काटने से सांप की मौत हो गई ? जी हां यह सच है।
आपने ऐसी कई घटनाएं सुनी या देखी होंगी,जिसमे सर्पदंश यानि सांप के काटने से किसी व्यक्ति की मौत हो गई हो,लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंसान के काटने से सांप की मौत हो गई ? जी हां यह सच है। छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में घटी एक अनोखी घटना में एक बच्चे ने जहरीले सांप को काट दिया। इस घटना में बच्चा तो जीवित रहा,लेकिन सांप मर गया।

सांप ने जकड़ा,नहीं छुड़ा सका बच्चा
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर में एक 8 बरस अपने घर की बाड़ी में खेल रहा था,तभी वहां मौजूद जहरीले सांप ने अचानक उसे लपेटकर उसे डस लिया। दीपक नाम का यह बच्चा दर्द से कराह रहा था,लेकिन खुद को सांप की मजबूत जकड़ से नहीं छुड़ा पा रहा था।

सांप को काट लिया बच्चे ने
बच्चे का कहना है कि सांप ने अचानक से उसके हाथ को लपेट लिया और उसे डसने लगा,जिससे उसे बहुत दर्द हो रहा था।उसने खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की ,फिर खुद ही सांप को 2 बार अपने दांतो से काटा,जिससे सांप की मृत्यु हो गई।

तत्काल भागे अस्पताल
सांप से छूटकर बच्चा अपने परिजनों के पास गया और सारी बात बताई। बच्चे की बातें सुनकर परिवार वाले तत्काल ही उसे पास के एक अस्पताल में ले गए।डॉक्टरों ने बच्चे को एंटी स्नेक वेनम दिया।फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

इंसान का काटा सांप नहीं बच सका ,इंसान है तंदरुस्त ,जानिए वजह
डॉक्टरों का कहना है कि नन्हे दीपक को जब सांप ने डसा,तब ज़हर रिलीज नहीं हुआ था.इस वजह से उसकी की जान बच गई। वैसे यह किस्सा अपने आप में बेहद अनोखा है,क्योंकि ऐसा कम ही होता है कि इंसान सांप को काट खाए और सांप मर जाए।
यह भी पढ़ें यहां वाशिंग मशीन, AC , सोफे को बना रहा है सांप अपना घर, लोग परेशान ,पढ़िए खबर












Click it and Unblock the Notifications