छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई यानी कि आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन उन पूर्व सांसदों और विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका मार्च से जुलाई के बीच निधन हो गया। इसके चलते सदन के पहले ही दिन प्रश्नकाल नहीं हो पाया। आज सीएम भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार को सवालों के जवाब देने थे। विधानसभा में मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मॉनसून सत्र में सभी का स्वागत करते हुए 9 नेताओं के निधन का उल्लेख किया।

chhattisgarh assembly monsson session start from 26th july

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरी, बालाराम वर्मा, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, खेलनराम जांगड़े और पूर्व विधायक बलराम सिंह बैस का बीते दिनों निधन हो गया है। उसके बाद दोनों पक्ष के विधायकों ने एक-एक कर दिवंगत नेताओं के संस्मरणों से समाज और राजनीति में उनके योगदान को याद किया। उनको श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि का यह सिलसिला अब भी जारी है। श्रद्धांजलि के लंबा चलने पर कार्यवाही की शुरुआत के पहले घंटे यानी 12 बजे तक के लिए निर्धारित प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल के साथ कार्यवाही संचालन और विषयों पर चर्चा की।

विधानसभा में प्रवेश से पहले विधायकों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य द्वार पर ही तापमान लिया गया, हाथों को सेनिटाइज कराने के बाद ही भीतर प्रवेश दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस बार वैक्सीन नहीं लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने का फैसला किया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+