छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, तैयार हुई नई टीम, संदीप पाठक ने संभाला मोर्चा

AAP Chhattisgarh: आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा को लगता है, केजरीवाल का घर बहुत शुभ है, जिसके बदौलत वह बार-बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं, तो उन्हें यह घर को छीन लेना चाहिए।

sandeep pathak aap

Sandeep Pathak AAP: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी ने अपनी नई टीम बना ली है। शनिवार को राजधानी रायपुर में आप ने अपने नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कई मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की।

90 सीटों पर लड़ेगी आप चुनाव

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव आप छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर अकेले ही लड़ेगी। सांसद संदीप ने कहा की दंतेवाड़ा में 10 जवान शहीद हो गए। ऐसी घटनाओं से मन बेहद दुख होता है , गुस्सा आता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दर्जनों जवान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रही है। नक्सली क्षेत्रों में शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी कोई कार्य नहीं किया। जिससे दिक्कतें बनी हुई है। आप सांसद ने नक्सली घटना में शहीद हुए जवानों के परिजनों को दिल्ली और पंजाब सरकार की तरह पर 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि देने की मांग भी रखी।

केजरीवाल से घर छीन लीजिये

आप सांसद संदीप पाठक ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास एक छोटा सा 80 वर्ष पुराना था। लोक निर्माण विभाग ने मकान के रिनोवेशन नहीं हो पाने की बात कही। मुख्यमंत्री निवास को लेकर जोखिम नहीं लिया जा सकता कहकर, फिर से पूरा मकान बनाने की बात कही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं होने के चलते वह इसे ही मुद्दा बनाने में लगी है। आप सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा को लगता है कि केजरीवाल का घर बहुत शुभ है, जिसके बदौलत वह बार-बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं, तो उन्हें यह घर को छीन लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें Achanakmar Tiger Reserve में छोड़ी गई आदमखोर बाघिन, मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया रेडियो कॉलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+