गले में फंसा इमली का बीज फिर पड़ा दिल का दौरा, 48 घंटे के ऑब्जर्वेशन में हैं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को शनिवार सुबह हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डायरेक्टर सुनील खेमका के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के बाद अजीत जोगी की धड़कन लगभग रुक गई थी। लेकिन अब रिकवरी हो रही है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
Recommended Video

इमली का बीज फंसा
अगले 48 घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। अस्पताल ने जो मेडिकल बुलेटिन जारी किया है उसमें बताया गया है कि अजीत जोगी शनिवार की सुबह अपने बंगले के गार्डन में घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने गंगा इमली खाई। इमली का एक बीज उनके गले में जाकर फंस गया। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें अटैक आ गया।
पापा(@ajitjogi_cg)की तबियत बहुत गम्भीर है।ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है।वे एक योद्धा हैं।हम को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही,एक बार फिर इस परिस्थिति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे।दवाओं के साथ उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है।
— Amit Jogi (@amitjogi) May 9, 2020
बेटे अमित जोगी ने किया ट्वीट
वहीं पिता के स्वास्थ्य को लेकर बेटे अमित जोगी ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि पापा की तबियत बहुत गंभीर है। ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है। वे एक योद्धा हैं। हम को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही,एक बार फिर इस परिस्थिति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @ajitjogi_cg जी के स्वास्थ्य के बारे में उनके सुपुत्र अमित जोगी जी से फ़ोन पर बात हुई।
मैंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2020
सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने अमित जोगी को आश्वस्त किया कि अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि 'छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के स्वास्थ्य के बारे में उनके सुपुत्र अमित जोगी जी से फोन पर बात हुई। मैंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। यहां आपको बता दें कि लंबे समय से अजीत जोगी व्हील चेयर पर हैं। रोड एक्सीडेंट में उनके पैर को नुकसान हुआ था। अजीत जोगी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रह चुके हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications