CG Agri Carnival 2022: पाठशाला में खेती के नवाचार सीख रहे किसान, विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया शुभारम्भ
Agree Carnival 2022 के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे फार्मटेक एशिया अन्तरराष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक सम्मेलन का शुभारंभ किया। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित कृषि मड़ई एग्री कार्निवाल 2022 में किसानों को कृषि यंत्रों, उद्यानिकी फसलों एवं आधुनिक खेती की जानकारी बाहर से आए कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों द्वारा दिया जा रहा है। इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, कुलपति डॉ गिरीश चंदेल भी मौजूद रहे।

14 से 18 अक्टूबर तक होगा कृषि मड़ई का आयोजन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में इस बार अंतर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई( मेला) एग्री कार्निवाल 2022 का आयोजन 14 से 18 अक्टुबर तक किया गया है। इस एग्री कार्निवाल में विशेषज्ञों ने फार्मटेक एशिया अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक सम्मेलन में किसानों को आधुनिक कृषि से संबंधित, नए उपकरण के बारे में जानकारी और ड्रोन तकनीक से घुलनशील खाद, कीटनाशक एवं फफूंदनाशक छिड़काव के तरीके बताया। जिसकी किसानों ने सराहना की।

किसान पाठशाला में नवाचार सीख रहे किसान
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के इस कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक सम्मेलन में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक किसानों की समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है। पाठशाला के दौरान कृषकों को कृषि की आधुनिक प्रौद्योगिकी, तकनीकों, कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, खाद, उर्वरक, कृषि से संबंधित विषयों पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी प्रदान की जा रही है।
यह भी पढ़ें. Chhattisgarh के अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली होगी हैपी, सीएम बघेल ने की डीए में 5 फीसदी की वृद्धि
130 कंपनियों ने लगाई है प्रदर्शनी, किसानों को मिल रहा लाभ
इस एग्री कार्निवाल के दौरान इंदिरागांधी कृषि विश्विद्यालय के लगभग 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित इस प्रदर्शनी में देश भर की 130 से अधिक कृषि उत्पाद एवं कृषि यंत्र निर्मित करने वाली कम्पनियों के स्टॉल लगाए गये हैं। यहां फसलों के नए किस्म एवं पारंपरिक फसलों के अलावा अधिक आय देने वाली फसलें, नए कृषि उपकरण, पशु पालन, मछली पालन, जैविक कृषि, मृदा उर्वरता, वर्षा जल प्रबंधन की प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसान खेती किसानी की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिक, कृषि सलाहकार तथा व्यापारी वर्ग भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
कृषक कल्याण योजनाओं की दी जा रही जानकारी
इस एग्री कार्निवाल में प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों एवं आम जनता को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी, शाकम्भरी योजना तथा अन्य विभागों से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही, कृषक कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जा रही है। जिसमें किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि के लिए मिलने वाली सब्सिडी एवं यंत्रों की जानकारी दी जा रही है। जिसका लाभ किसान किस तरह ले सकते हैं। प्रदर्शनी में उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती, पौध उत्पादन एवं संरक्षित खेती, जैविक कृषि, कम लागत में उत्तम खेती की विधि का प्रदर्शन किया गया है। मड़ई में नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications