Chhattisgarh के अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली होगी हैपी, सीएम बघेल ने की डीए में 5 फीसदी की वृद्धि

Chhattisgarh के अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली होगी हैपी, सीएम बघेल ने की डीए में 5 फीसदी की वृद्धि

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों के इस बार की दीपावली बेहद खास होने वाली है। क्योंकि, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट देते हुए 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, सीएम भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया, 'डीए की बढ़ी हुई दर अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगी।'

Chhattisgarh News: CM Bhupesh Baghel increased DA by 5 percent

दरअसल, प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास ही वित्त विभाग का जिम्मा है और उन्ही के निर्देश पर वित्त विभाग ने डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।' बता दें, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।

जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग ने डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी करते हुए बताया, डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।

ये भी पढ़ें:- मेट्रो के लिए खोदी जा रही थी सुरंग, 10 घरों में आई दरार, लोगों को होटल में किया गया शिफ्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+