7 फेरों से पहले दुल्हन हुई प्रेमी के साथ फरार, 14 वर्षीय छोटी बहन को तैयार कर बैठाया मंडप में, हुई कार्रवाई
Korba news in Hindi, कोरबा। घर का कोना-कोना खुशियों से सराबोर था। लाडो की शादी थी। परिवार का हर सदस्य बेटी को खुशी से खुशी विदा करने की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस बीच खबर मिली कि दुल्हन अचानक गायब हो गई। फिर पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 7 फेरों में महज 24 घंटे बचे थे। एनवक्त पर दुल्हन के फरार हो जाने से बदनामी का डर था। ऐसे में परिवार ने फैसला लिया कि बड़ी बहन के भाग जाने पर उसकी जगह 14 वर्षीय छोटी बहन की शादी करा दी जाए।

मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। इस अजीब मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रशासन के पास बाल विवाह की सूचना पहुंची। पहले तो प्रशासन की टीम ने इसे सामान्य बाल विवाह ही समझा और रुकवाने के लिए टीम भेज दी, मगर बाद पूरी हकीकत जानकर टीम भी चौक गई।
जब महिला एवं बाल विकास की टीम बाल विवाह रुकवाने के लिए कोरबा के स्लम एरिया में पहुंची तो दुल्हन के हल्दी की रस्म चल रही थी और विकासखंड कटघोरा के एक गांव से बारात आने वाली थी। टीम ने परिजनों ने विवाह के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने नाबालिग दुल्हन को घर में छिपा लिया। मकान की तलाशी लेने पर कमरे के भीतर हल्दी चढ़ी हुई दुल्हन अलमारी के पीछे मिली। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने पर टीम ने शादी रुकवा दी।

लड़की नहीं करना चाहती थी शादी
टीम की पूछताछ में चला कि बड़ी बहन शादी से एक दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाने पर परिजनों ने यह बात छुपा ली और बड़ी बहन की जगह छोटी नाबालिग बेटी को दुल्हन बनाकर मंडप में बैठाने की तैयारी कर ली थी, मगर छोटी बेटी शादी करने की इच्छुक नहीं थी। टीम के सामने उसने अपनी यह इच्छा भी जाहिर की और यह कहा कि उसका बाल विवाह करवाने का प्रयास करने वाले परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
परिवार समाज से बहिष्कृत
टीम को दुल्हन के परिजनों ने बताया कि वह शादी से एक दिन पहले भाग जाने के कारण घर और समाज में बदनामी हुई और उनके परिवार को बहिष्कृत कर दिया गया। इसलिए उन्होंने छोटी बेटी की शादी करने का फैसला लिया। बता दें कि छोटी बहन 14 वर्षीय और बड़ी बहन 18 वर्षीय है। वहीं दूल्हा भी नाबालिग बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications