छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता के बेटे ने सरेआम की बाइक सवारों की पिटाई, Video Viral
रायपुर। नेताजी की नेतागिरी का रंग उनके परिवारवालों पर चढ़ना कोई नई बात नहीं है। रोडरेज का मामला छत्तीसगढ़ में देखने को मिला, जहां भाजपा नेता ने बाइक सवारों की जमकर पिटाई कर दी। बाइक सवारों की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने नेताजी के बेटे की कार को रास्ता नहीं दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के विवादित भाजपा नेता और पूर्व विधायक मंतूराम पवार के बेटे मुन्ना 15 अगस्त को कांकेर से करीब 100 किलोमीटर दूर पखांजूर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने उन्हें पास नहीं दिया। ये बात नेताजी के बेटे को हजम नहीं हुई और उन्होंने बाइक सवारों को रोक कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मुन्नू दोनों बाइक सवारों को बुरी तरह पीट रहा है। वो लगातार गालियां बकता रहा। इस पूरे मामले को वहां मौजूद एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बात जब नेताजी तक पहुंची तो उन्होंने ये कहकर बात को टाल दी कि रोडरेज मामले में ऐसी चीजें आम हैं। घटना के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications