छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ कृषि विश्वविद्यालय कुलपति विवाद ,राज्यपाल ने किया स्थानीय कुलपति नियुक्त

छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ कृषि विश्वविद्यालय कुलपति विवाद ,राज्यपाल ने किया स्थानीय कुलपति नियुक्त Agricultural University Vice Chancellor dispute ended in Chhattisgarh, Governor appointed local Vice Chancellor

रायपुर 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे कुलपति विवाद पर अब विराम लग गया है। राज्यपाल और कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने डॉ. गिरीश चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

0krishi

गौरतलब है कि डॉ. गिरीश चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक हैं। छत्तीसगढ़ के सिमगा, हथबंद के ग्राम-कुकरा चुन्दा के मूल निवासी डॉ. चंदेल को कृषि शिक्षा अनुसंधान और विस्तार प्रबंधन का 30 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 07 वर्षों का अनुभव विशेष रूप से सूखे और पोषण अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और पोषण प्रबंधन पर रहा है। डॉ. चंदेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं विकास कार्यों का काफी अनुभव है। उन्होंनेे इंटरनेशनल जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं बॉयोटेक्नोलॉजी सेंटर में पी एच.डी. फेलो और इंटरनेशनल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट में विजिटिंग वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में कुलपति चयन पर विवाद,राजभवन और सीएम हाउस के बीच बढ़ा टकराव

दरअसल छत्तीसगढ़ के एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय में लम्बे समय से स्थानीय कुलपति की मांग रही थी । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही कुलपति चयन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी ,जिसकी सिफारिशों को दरकिनार कर दिया गया था । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की तरफ से स्थानीय कुलपति की मांग का समर्थन किया था,हालाँकि इस मसले में राज्यपाल पहले सरकार के मत में साथ नहीं थी। राजभवन और कांग्रेस सरकार के बीच टकराहट की स्थिति बन गई थी।

छात्रों ने राजभवन तक पहुंचाई थी अपनी मांग

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय में बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कुलपति बनाने की मांग को लेकर चर्चा तेज थी । यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल और छात्रों ने राजभवन तक अपनी मांग पहुंचाई थी । छत्तीसगढ़ के बाहर के कुलपति को स्थापित करने का विरोध तेज होता जा रहा था । इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की एकमात्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी है। स्थानीय कुलपति के मांग करने वाले गजेंद्र चंद्राकर का कहना था कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ का कुलपति नियुक्त किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ में कई योग्य प्रोफेसर हैं, जिनको कुलपति पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है,लेकिन कृषि विश्वविद्यालय में बाहरी कुलपति को ही नियुक्त किया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कसा तंज
इधर भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस ने जिस तरह से इस रूटीन प्रक्रिया को विषाक्त करने की कोशिश की, जिस तरह तमाम संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए राजभवन को लपेटने की कोशिश की, वह निंदनीय है। हल के घटनाक्रमों से यह साफ़ हो गया था कि सीएम बघेल स्थानीयता का हौआ खड़ा कर किसी अपने अपात्र रिश्तेदार को लाभ पहुचाना चाहते थे। कश्यप ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को भी बिना किसी दबाव में आये योग्यतम माटी पुत्र का चयन करने के लिए उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि कुलपति नियुक्ति को विवादास्पद बनाने से यह साफ़ हो गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रिश्तेदारों और समाज विशेष को लाभ पहुचाने या दस जनपथ के चाटुकारों को छत्तीसगढ़ियों का हक़ छीन कर दे देने के लिए ऐसे प्रपंच रचते हैं।

यह भी पढ़े यूक्रेन में 20 हजार विद्यार्थी फंसे हुए हैं, छत्तीसगढ़ ने किया 75 छात्रों से सम्पर्क:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+