महिला सुरक्षा पर जागा छत्तीसगढ़, बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

AC bus
रायपुर। देश भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। मगर धरातल पर कोई दावा नहीं दिख रहा है। अब महिला सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने करवट बदली है। बसों में महिलाओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए तीसरी आंख का सहारा लिया है। जल्द ही रायपुर से राजधानी के बीच चलाई जाने वाली बीआरटीएस के तहत 50 एसी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से महिला के साथ यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं व लूटपाट पर नजर रखी जाएगी।

एनआरडीए ने बसों की खरीदारी का टेंडर स्वीकृत कर दिया है। आधुनिक उपकरणों से लैस बीआरटीएस की 40 बड़ी और 10 छोटी बसों की खरीदारी टाटा मोटर्स से की जाएगी। इन सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ ही जीपीआरएस तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा। जिससे बसों का परिचालन, बस चलने के रुट, गति व स्थान, बसों में खराबी आदि की भी जानकारी मिलती रहेगी।

बीआरटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि इन बसों के लिए कंट्रोल रुम भी बनाया जाएगा। जिन-जिन रुट पर बसें चलेंगी, उस बारे में पूरी सूचना कंट्रोल रुम में रहेगी। बताया कि आरटीएस की बसों को सुरक्षित तौर पर रख-रखाव के लिए नए रायपुर में शेल्ट का निर्माण किया जाएगा। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से लैस पिक प्वाइंट होंगे। जहां से विभिन्न समय में बसें छूटेंगी।

अधिकारी का कहना है कि पहली बार शहर की महिलाएं बीआरटीसीएस में सुरक्षित सफर कर सकेंगीं। इसलिए एनआरडीए सुविधाओं का विशेष ध्यान रख रहा है। पिकअप प्वाइंट से लेकर यात्रा भर सीसीटीवी कैमरे महिला सुरक्षा में मददगार साबित होंगे। कहा कि समय रहते महिलाओं को मदद मुहैया कराई जा सकेगी। ऐसी ही सुरक्षित और सुलभ यात्रा के लिए बीआरटीएस की बसों में कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+