जल्द कम हो सकता है रेल किराया, रेल मंत्री पीयूष गोयल कर रहे हैं मंथन
नई दिल्लीः रेल यात्रियों को दिवाली का तोहफा मिल सकता है। दिवाली के बाद रेलवे का किराया कम हो सकता है। इसकी घोषणा दो से तीन दिन में हो सकता है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसके संकेत दिए हैं। विश्व आर्थिक मंच के भारत आर्थिक सम्मेलन में बोलते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल इस बात के संकेत दिए। रेलवे ऑनलाइन बुकिंग पर चार्ज हटाने की योजना बना रहा है।


खत्म हो सकता है ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर लगने वाला चार्ज
ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। क्योंकि रेलवे ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर आपको चार्ज देना पड़ता है। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन रेलवे बैंकों से मर्चंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) चार्जेस खत्म करने को लेकर बात कर रही है।

दो-तीन दिन में हो जाएगी घोषणा
अभी डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड से टिकट बुकिंग करने पर ग्राहकों को एमडीआर का भार उठाना पड़ता है। अगर चार्ज खत्म हो गया तो किराया कम देना होगा। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि IRCTC ग्राहकों से एमडीआर वसूलती है। अगर यह खत्म हो जाएगा, तो ऑनलाइन डेबिट और क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने वालों को किराये में राहत मिल सकती है।

एक साल में 10 लाख नौैकरियां देगा रेलवे
इस बारे में जानकारी देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि इस बारे में कई बैंकों से बात की जा रही है। जल्द ही एमडीआर खत्म करने का फैसला किया जाएगा। समारोह में बोलते हुए उन्होंने रेल रोजगार बढ़ाने की बात भी कही। रेल मंत्री ने घोषणा की कि रेलवे एक साल के भीतर 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को नौकरी देगा।












Click it and Unblock the Notifications