साथी जेल वार्डरों की पिटाई से घायल सिपाही का छलका दर्द, कहा - ईमानदारी से ड्यूटी करने की मिली है सजा
यह मामला जेल में अवैध वसूली तथा कैंटीन में नाजायज सामान बेंचने में बाधा बने मुकेश दुबे नामक सिपाही की जबरदस्त पिटाई का है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कुछ पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जेलवार्डर अपने ही साथी जेलवार्डर की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो जिला जेल का बताया जा रहा है। रायबरेली जेल में घटित घटना के वायरल वीडियो के परिपेक्ष में संबंधित जेल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, यह मामला जेल में अवैध वसूली तथा कैंटीन में नाजायज सामान बेंचने में बाधा बने मुकेश दुबे नामक सिपाही की जबरदस्त पिटाई का है।

जेल में पुलिसकर्मियों की मारपीट का वीडियो वायरल
बता दें कि रायबरेली जिला जेल में तैनात एक पुलिसकर्मी पर सोमवार की रात उसी के पांच साथियों ने जानलेवा हमला बोलकर खूब मारपीट की। इससे बंदी पीड़ित पुलिसकर्मी मुकेश दुबे बुरी तरह घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश दुबे की ड्यूटी भंडारे में लगी हुई है और जिन लोगों ने हमला किया है वह जेल के अंदर कैंटीन चलाते हैं। घायल पुलिसकर्मी के अनुसार पिछले एक महीने से कैंटीन चलाने वाले जेल के सिपाही बराबर दबाव बना रहे थे कि कैदियों को मिलने वाले खाने की गुडवत्ता गिरा दो ताकि जेल में बंद कैदी खाना कैंटीन से लेने को मजबूर हो जाएं। लेकिन मैंने ईमानदारी से बंदियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया।

जेल के बाहर पत्नी और बच्चे कर रहे थे इंतजार
मुकेश दुबे ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि इसी बात से खफा कैंटीन चलने वाले सिपाहियों ने मुझपर हमला किया है। उन्होंने बताया कि वह जैसे ही ड्यूटी के बाद जेल गेट से बाहर निकले कि अचानक पीछे से जेल में ही तैनात पांचों सिपाहियों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि दबाव बनाने वाले जेल में तैनात उच्च अधिकारियों के अर्दली हैं और निजी कैंटीन संचालित करते हैं।
जानकारी अनुसार जेल के सिपाही पर हुए हमले से जेल प्रशासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घायल सिपाही की पत्नी और बच्चे भी जेल के बाहर मुकेश का वेट कर रहे थे। मुकेश के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवालों ने भी मौके पर पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश पर तब तक हमलावर सिपाही मौके से भाग चुके थे।
Recommended Video


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी को घेरा
घटना की वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यह वीडियो ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोल दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "बीजेपी सरकार में बेईमान के हाथ में लाठी है और ईमानदार प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं। उप्र की एक जिला जेल में भ्रष्टाचार में साथ न देने पर पुलिसवाले ही पुलिसवाले को पीट रहे हैं। पुलिस से झूठे मुकदमे करवाने वाली बीजेपी सरकार ने पुलिस को भ्रष्ट कर दिया है। कोई सुननेवाला है क्या?"
लखनऊ डीजी जेल का आया बयान
वहीं इस मामले पर लखनऊ-डीजी जेल ने बयान जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि "जिला कारगर रायबरेली के वीडियो जिसमे जेलवार्डर आवास में कुछ जेल वार्डर एक जेल वार्डर की पिटाई कर रहे हैं का संज्ञान लेकर शामिल पांचों जेल वार्डरों विजय कुमार सिंह, सौरभ कुमार वर्मा, प्रवेश कुमार सिंह, राजीव कुमार शुक्ल और जसवंत तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications