Munawwar Rana : शायर मुनव्वर राना का विवादों से रहा है गहरा नाता, जानिए वो टिप्प्णी जो सुर्खियों में रहीं

रायबरेली, 02 जुलाई: उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राना एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों मुनव्वर राना के बेटे पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद मुनव्वर राना ने खुद की जान को खतरा बताते हुए गंभीर सवाल उठाए थे। अब रायबरेली पुलिस ने खुलासा किया है कि मुनव्वर के बेटे ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। इसके बाद शायर मुनव्वर राना फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है। वह इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान दिया था विवादित बयान

CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान दिया था विवादित बयान

सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान मुनव्वर राना ने यूपी सरकार को लेकर कहा था कि अब उन्हें योगी के राज में डर लगने लगा है। राना ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उनका मकसद मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाना है। राना की बेटियों ने भी सीएए और एनआरसी के विरोध में बयानबाजी की थी, जिसकी वजह से मुनव्वर राना सुर्खियों में रहे थे।

Recommended Video

    Munawwar Rana Son Firing Case: Tabrez Rana ने चाचा को फंसाने के लिए रची थी साजिश | वनइंडिया हिंदी
    अयोध्या में राम मंदिर को लेकर की थी टिप्पणी

    अयोध्या में राम मंदिर को लेकर की थी टिप्पणी

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या विवाद में राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद मुनव्वर राना ने तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर आरोप लगा दिया था। राना ने कहा था कि इस मामले में कहीं न कहीं हिंदुओं का पक्ष लिया गया है। इस बयान के बाद राना लोगों के निशाने पर आ गए थे।

    किसान आंदोलन पर लिखा शेर, जमकर हुआ विवाद

    किसान आंदोलन पर लिखा शेर, जमकर हुआ विवाद

    केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। जनवरी में मुनव्वर राना ने इस मामले में ट्विटर पर एक शेर लिखा था। अपने इस शेर में मुनव्वर राना ने संसद को गिरा कर खेत बनाने की बात कही और सेठों के गोदामों को जला देने की बात कही थी। राना के इस विवाद को जमकर विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+