कांग्रेस MLA अदिति सिंह पर नहीं हुआ था हमला, फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा, आरोपियों को क्लीनचिट

रायबरेली। 14 मई को जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रायबरेली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो लखनऊ फोरेंसिक लैब की जांच में खुलासा हुआ है कि सदर विधायक अदिति सिंह पर हमला नहीं किया गया था, बल्कि उनकी गाड़ी टकराई थी। फॉरेंसिक लैब में इस बात की पुष्टि होने के बाद हरचंदपुर पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुआ था हमला

जिला पंचायत अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुआ था हमला

14 मई 2019 को रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। इसी सिलसिले में अदिति सिंह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ से रायबरेली जा रही थी। तभी लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग कांग्रेस विधायक पर हमला हो गया। इस हमले में अदिति सिंह की गाड़ी पलट गई और उन्हें चोट भी आईं। आरोप था कि हाईवे पर हुए इस तांडव में अदिति ही नहीं अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग करने जा रहे अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी दबंगों ने फायरिंग की। इस मामले में सदर विधायक अदिति सिंह ने एमएलसी दिनेश शर्मा समेत 13 पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

अवधेश सिंह पर हमला करने का आरोप

अवधेश सिंह पर हमला करने का आरोप

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मेरी घेराबंदी कर मुझ पर हमला करवाया गया और मुझे जान से मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन शासन-प्रशासन अभी भी चुप है और कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवधेश सिंह, रायबरेली लोकसभा सीट से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं और उनके ऊपर ही अदिति सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया जा रहा था। उधर हमले में गंभीर रूप से घायल जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी ने एमएलसी दिनेश सिंह, जिला पंचायात अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित आधा दर्जन लोगों पर जान से मारने का मामला दर्ज कराया था।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सदर विधायक पर हुए हमले की जांच हरचंदपुर थाने में तैनात एसआई महेंद्र प्रताप सिंह ने की। सदर विधायक पर हमला किया गया था या फिर वह हादसे का शिकार हुई थी, इसकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही थी। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य एकत्र किए थे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर (लखनऊ) की जांच में पाया गया कि फॉर्च्युनर, स्कार्पियो व होंडा अमेज के आपस में टकराने के कारण घटना हुई। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक विधायक पर हमला नहीं किया गया था, बल्कि हाईवे पर उनके साथ हुई घटना एक हादसा थी। इस पर हरचंदपुर पुलिस इस मुकदमे को खारिज करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। ऐसे में एमएलसी, उनके भाइयों समेत अन्य को क्लीनचिट मिल गई है।

क्या कहा अदिति सिंह ने

क्या कहा अदिति सिंह ने

वहीं, सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि हरचंदपुर थाने में लिखाए गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने की जानकारी हुई है। पुलिस अफसरों की मनमानी से ऐसा हुआ है। फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने से जाहिर है कि यहां पर कानून व्यवस्था की क्या हालत हो गई है। मैं एक पढ़ी लिखी विधायक हूं। इंसाफ पाने की खातिर हथियार उठाकर नहीं, बल्कि कानूनी लड़ाई लड़ूंगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+