रायबरेली: ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में क्रिकेट खेलते दिखे डॉक्टर्स, फोटो वायरल

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी के दौरान डॉक्टर्स और फार्मासिस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाली दी, जो अब वायरल हो रही हैं। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

doctor playing cricket in hospital in raebareli photos goes viral

तस्वीरें हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। अस्पताल परिसर में ही फार्मासिस्ट और डॉक्टसर्स के क्रिकेट खेलने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा​ जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर में क्रिकेट खेलने का फोटो वायरल हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+