रायबरेली: भाजपा एमएलसी ने फेसबुक पर लिखा- फ्लाइट में प्रियंका गांधी से मैंने कहा, आपकी सीट खतरे में है!

रायबरेली, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने दिल्ली से लखनऊ जाते समय हवाई यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी से मुलाकात होने की बात लिखी है। एमएलसी के मुताबिक, वो जिस सीट पर बैठे थे, प्रियंका गांधी की थी। जब प्रियंका गांधी आईं तो उन्होंने उठने को कहा और साथ में यह भी कहा कि आप इतनी जल्दी हमारी सीट नहीं ले पाओगे। पोस्ट में दिनेश प्रताप सिंह ने लिखा कि उन्होंने प्रियंका गांधी की बात का यह जवाब दिया कि आपकी सीट तो खतरे में है, ये क्या कम है?

BJP MLC facebook post on meeting with Priyanka Gandhi in flight

भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, दिल्ली के टर्मिनल दो से लखनऊ की यात्रा के दौरान इंडिगो जहाज में 19सी सीट पर बैठा था। मेरे बगल की सीट पर एक बुजुर्ग ज्यादा बीमार लग रहा था जिनको राहत देने के लिए मैं 19डी सीट पर बैठ गया। फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाओं के मैसेज पढ़ ही रहा था कि थोड़ी देर में सीट के पास प्रियंका गांधी आकर खड़ी हो गई और बोली कि ये सीट मेरी है। मैंने उनकी ओर देखा तो प्रणाम किया और बग़ल की अपनी सीट पर जाने लगा। इतने में प्रियंका जी ने बड़े ग़ुस्से में मेरे अभिवादन का बिना जवाब दिए कहा- आप इतनी जल्दी हमारी सीट नही ले पाओगे।

दिनेश प्रताप सिंह ने आगे लिखा कि मैंने प्रियंका गांधी को जवाब दिया, आपकी सीट ख़तरे में तो है यही क्या कम है। मैं जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। भाजपा एमएलसी ने आगे लिखा कि प्रियंका जी, रायबरेली की आराध्य जनता ने तो दिनेश प्रताप सिंह की मेहनत, आचरण से खुश होकर आपकी सीट छीन ली थी किंतु सोनिया जी को रायबरेली की सीट कैसे मिली है यह आपके परिवार के कलेजे में छुपा है जिसे मैं खूब जानता हूं। आपकी मदद करने वाले हमारी पार्टी के वो नेता अब इस दुनिया में नहीं हैं, जिनकी चौखट पर गांधी परिवार रायबरेली की सीट बचाने की भीख मांगने गया था और उन्होंने आपकी मदद की थी। अब हमारी पार्टी में आपकी मदद करने वाले नहीं हैं। मुझे आंखे दिखाकर रायबरेली से सांसद अब नहीं हो पाओगी और न ही दिनेश सिंह अब आप से डरने वाला है। आज हमारे जन्म दिन पर जहां लाखों लोगों की दुवाएं मिली वहीं आपका मेरे जन्म दिन पर दिया गया तोहफ़ा हमेशा याद रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+