पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कमर कस ली है। पार्टी ने यहां सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में महिला विंग की बैठक आयोजित की गई है।
यह बैठक कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर और महिला विंग की संयुक्त सचिव परिमंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित की गई है। बैठक के दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई, साथ ही कैसे पार्टी को हर लोकसभा सीटों पर मजबूत किया जाए, इसपर चर्चा हुई। बलजीत कौर ने बताया जिला श्री मुक्तसर साहिब की महिला विंग के साथ बैठक की।पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
बाकी की सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा। पार्टी ने पंजाब के मौजूदा विधायक और मंत्रियों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने ज्यादातर विधायकों को मैदान में उतारा है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी ने मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, भठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह को टिकट दिया है। 2019 में लोकसभा चुनाव की बात करें तो पंजाब में यूपीए के खाते में 8 और एनडीए के खाते में 8 सीटें आई थीं। लेकिन जिस तरह से 2022 में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की उसके बाद पंजाब में पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications