पंजाब: 'हमारा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं, महंगाई और बेरोजगारी से है', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि हमारा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है। हमारा मुकाबला महंगाई दूर करने से है। हमारा मुकाबला बेरोजगारी से है। हमारा मुकाबला रंगला पंजाब बनाने से है।
सीएम मान ने कहा कि 1 जून को झाड़ू का बटन दबाकर अपना कर्तव्य निभाएं। उसके बाद सारी जिम्मेदारी मेरी है। आपकी सारी समस्या को हम दूर करेंगे। आपको सरकार की तरफ से सारी सुविधाएं मिलेंगी। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए हम खड़े हैं। बस आपको एक जून को अपना कर्तव्य निभाना है।

सीएम मान ने कहा कि गुरु साहिबों ने हमें हमेशा गरीबों के हक में खड़े होने का संदेश दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारी कलम से कभी ऐसा कोई फैसला न निकले जो किसी गरीब के घर का चिराग बुझा दे।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान के रोड शो में लोगों का भारी जमावड़ा, प्यार देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री












Click it and Unblock the Notifications