Amritpal Singh: आखिर अमृतपाल सिंह को क्यों भेजा गया असम की डिब्रूगढ़ जेल...?
Amritpal Singh News: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब की मोगा पुलिस रविवार 23 अप्रैल की सुबह गिरफ्तार किया है।

Amritpal Singh Assam Dibrugarh: खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार (23 अप्रैल) की सुबह मोगा से गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी के बाद बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और यहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है।
हालांकि फिलहाल मोगा पुलिस ने अभी तक इस मामले को अधिक जानकारी नहीं दी है। अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने के पीछे सबसे बड़ी वजह है पंजाब का माहौल। अमृतपाल सिंह के पंजाब के जेल में रहने से पंजाब अशांति का माहौल हो सकता है।
अमृतपाल सिंह ने सरेंडल से पहले भिंडरावाले के गांव मोगा के रोडेवाल गुरुद्वारे में सिखों को संबोधित कर भड़काने की कोशिश की है। पंजाब पुलिस ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहती है।
पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (IGP) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी भी NSA के तहत की गई है।
वहीं असम की डिब्रूगढ़ जेल में पहले से ही अमृतपाल से समर्थक और उनके संगठन के अन्य सदस्य वहां बंद है। अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार करने के बाद 11 अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया था। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। उस वक्त पंजाब पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय खुफिया विभाग के संयुक्त टीमों द्वारा की गई है।
पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी पर क्या कहा?
पंजाब पुलिस का कहना है कि 'उसके पास (अमृतपाल सिंह) कोई विकल्प नहीं बचा था'। पंजाब पुलिस के IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि उनके पास "विश्वसनीय जानकारी थी कि अमृतपाल रोडे में है। उन्होंने कहा कि "पुलिस अमृतपाल सिंह गिरफ्तार करने के लिए मोगा गुरुद्वारा के अंदर नहीं गई"।
IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा, 'हमारे पास खास जानकारी थी जिसमें हमको पता था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है। हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उसको गिरफ्तार किया। उसको गिरफ्तार करने के बाद असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है।'
IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा,अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी NSA के अधीन हुई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ्तार किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications