'सरपंच बनना MLA बनने से भी मुश्किल', ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल
Sarpanchs Oath Ceremony In Ludhiana: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पंजाब के लुधियाना में सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। सरपंच समागम में केजरीवाल ने कहा "सरपंच के पास इतनी ताकत होती है कि वो पूरे गांव को बदल सकता है बस जरूरत है ईमानदारी से काम करने की बस जरूरत है ईमानदारी से काम करने की। और जब हम ईमानदारी से काम करते हैं तो हमें सुकून और शांति मिलती है।"
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने अनुभव से बताना चाहता हूं कि एक MLA बनना ज्यादा आसान है जबकि सरपंच बनना बहुत मुश्किल है तो आप MLA से भी बड़ा काम करके आये हो। अब आगे आप लोगों को अच्छा काम करना है, जो जिम्मेदारी आपके गांव वालों ने दी है उसे पूरा करके दिखाना है।

पूरे गांव की संगत में बैठकर निर्णय लें- केजरीवाल
उन्होंने कहा, जो भी निर्णय लेना वो पूरे गांव की संगत में बैठकर लेना क्योंकि जितनी भी बेईमानी होती है वो बंद कमरे में होती है पूरे गांव की संगत के बीच बेईमानी नहीं हो सकती। मैं समझता हूं कि जनता में भगवान बसते हैं तो जनता के सामने, गांव की संगत के सामने जब आप निर्णय लोगे तो कोई निर्णय गलत भी नहीं होगा और उसमें बेईमानी भी नहीं होगी।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव पिछले महीने हुए थे, जिसमें 13,147 सरपंच निर्वाचित हुए थे। ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की, जिसमें बतौर अतिथि अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications