'हम पंजाब की प्रगति और समृद्धि में कोई कमी नहीं आने देंगे', सीएम भगवंत मान का बड़ा वादा
पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में 13-0 होने लगा है। बिट्टू से कहो तैयारी करे कि चौथे या पांचवें स्थान पर आना है।
सीएम मान ने कहा कि सिर्फ दो साल के कामों का यह नतीजा है। 43000 नौकरियां, जीरो बिजली बिल, खेतों में निर्बाध बिजली, जिस गेहूं से मेरे घर मेरी रोटी बनती है, गरीबों के घर भी वही गेहूं की रोटी पकेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने माझा, मालवा और दोआबा में परचम लहराया और 13-0 का सपना पूरा किया। हम पंजाब की प्रगति और समृद्धि में कोई कमी नहीं आने देंगे।
फोटो स्टूडियो चलाने वाले जय कृष्ण सिंह रोड़ी को कड़ी मेहनत के दम पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने सर्वसम्मति से 16वीं विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया है।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'विरोधियों को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, कोई उनका टिकट लेने को तैयार नहीं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications