पंजाब: 'विरोधियों को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, कोई उनका टिकट लेने को तैयार नहीं', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि विरोधियों की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। कोई उनका टिकट लेने को तैयार नहीं है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि गुरप्रीत जीपी आपका प्रत्याशी बहुत गरीब घर से लड़का आया है। ऐसे लड़कों को लोकसभा में भेजो। जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें क्या पता गरीबी क्या होती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक बहुत ही भाग्यशाली राज्य है। क्योंकि हमारे पास संत, फकीर, भक्त, कवि, पंथ और सत्य का मार्ग दिखाने वाले डेरे हैं। हमें गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त है।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हमारा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं, महंगाई और बेरोजगारी से है', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications