पंजाब में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह शुरू, सीएम भगवंत मान के संदेश का हुआ वाचन
CHANDIGARH: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा समाज एवं सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों में जवाबदेही, ईमानदारी और प्रशासन में पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के दृढ़ प्रयासों के साथ 5 नवंबर तक 'विजिलेंस जागरूकता सप्ताह' मनाया जायेगा। इस वर्ष 'भ्रष्टाचार को कहो न : राष्ट्र के प्रति हो वचनबद्धता' के संदेश साथ यह वीक भ्रष्टाचार के बुरे प्रभावों पर जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस सप्ताह की शुरुआत लोगों को संदेश देकर की। उन्होंने नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की साझी इच्छा के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में सरकार का साथ देने की अपील की। अपने संदेश में सीएम भगवंत मान ने लोगों को भ्रष्टाचार रोकथाम एक्शन लाइन के नंबर 95012-00200 पर वाट्सऐप के द्वारा सम्पर्क कर सही जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए सरकार की अटल वचनबद्धता अधीन भ्रष्टाचार के हरेक प्रकरणों को सख़्ती से निपटा जायेगा।
डीजीपी-कम-चीफ़ डायरेक्टर , विजिलेंस ब्यूरो के वरिन्दर कुमार ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाली इस जागरूकता मुहिम का उद्देश्य शासकीय दफ्तरों और समाज से भ्रष्टाचार के खत्म करने सम्बन्धी सामूहिक मिशन में लोगों की सक्रिय भूमिका तय बनाना है। सप्ताह के उद्घाटन के दौरान ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रशासन, कंवलदीप सिंह ने ब्यूरो के अफसरों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें CM भगवंत मान की विपक्षी दलों से अपील, आपसी मनभेद भुलाकर I.N.D.I.A गठबंधन को करें मजबूत












Click it and Unblock the Notifications