CM भगवंत मान की विपक्षी दलों से अपील, आपसी मनभेद भुलाकर I.N.D.I.A गठबंधन को करें मजबूत
PUNJAB: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि देश को सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार नशा और महंगाई की अंधी खाई से निकालने के लिए जनता को आपस में मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करना होगा, ताकि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल किया जा सके। मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की अपील की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सियासत और राजनेताओं की अच्छी और बुरी मंशा का सीधा असर आम जनता के घर जलने वाले चूल्हों पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि देश और राज्य की सत्ता अच्छे और साफ सुथरी छवि वाले राजनेताओं के हाथ में हो। आप के साथ शुरू से जुड़े छोटे कार्यकर्त्ता भी आज विधायक और मंत्री पद पर विराजमान हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में सीएम की कुर्सी पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्त्ता बैठ सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब बजने लगीं हार के खतरे की घंटियां तो मोदी और अमित शाह को केजरीवाल की गारंटियां याद आने लगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पर फ्रीबी और फ्री गारंटी देकर वोट बटोरने का आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अब हार के डर से स्वयं भी जनता को विकास और मुफ्त सुविधाओं की गारंटी देने लगे हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि नवनियुक्त 1619 ब्लाक प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। ब्लाक प्रधानों को ट्रेनिंग देने के बाद पंजाब के हर गांव के आखरी घर का दरवाजा खटखटाया जाएगा। ब्लाक प्रधान हर घर के हर सदस्य को पार्टी की उपलब्धियां बताएंगे। इसके अलावा जो खामियां रह गई हैं, उन्हें ठीक करने के लिए जनता से ही सुझाव लिए जाएंगे।
पंजाब के हर गांव में पार्टी की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन नवनियुक्त ब्लाक प्रधान करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समागम में आने से पहले रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के साथ एतिआणा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय सिविल एयरपोर्ट का दौरा किया। जहां उन्होंने निर्माण में जुटी कंपनियों के अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें पंजाब के CM भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा तय, AAP प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार












Click it and Unblock the Notifications