लोगों को पैसे डबल करने का लालच देती थीं ये 2 बहनें, 64 लाख लेकर भागी थीं, अब पकड़ी गईं

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट की थाना डिवीजन नं-2 पुलिस दो ऐसी औरतों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर लाखों रुपए ले भागी थीं। रिश्ते में वे सगी बहनें हैं और 64 लाख रुपए की ठगी करने की आरोपी हैं। इन दो बहनों की गिरफ्तारी से पहले भी ठगी के कई केस दर्ज थे। मगर, वे जमानत पर बाहर आ गई थीं। उसके बाद फिर वही आपराधिक काम करने लगी थीं।

two thug sisters of punjab held by Pathankot police

थाना डिवीजन नं-2 प्रभारी देवेंद्र प्रकाश ने बताया कि, पुलिस ने उन्हें उनके घर से ही काबू कर लिया है। उनके नाम सरोज बाला और रेखा उर्फ पूजा हैं और मड़हट कालोनी माडल टाउन की रहने वाली हैं। वे लाखों रुपए की ठगी के मामले में फरार चल रही थीं। अब पकड़े जाने पर इन्होंने कुबूला है कि लोगों को पैसे डबल करने का लालच देती थी। कुछ दिनाें इन्होंने लाेगाें से पैसा लेकर उसे डबल करके दिया। इस पर लोगों को भरोसा होने लगा। हालांकि, फिर इन दोनों बहनों ने दीनानगर की सरिता ठाकुर से 40 लाख, कसुमता और उतम से 10-10 लाख रुपए लिए और फिर वहां से भाग गईं।

सरिता ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें सरिता ने बताया कि, दो महिलाओं ने उसे और अन्य लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे 64 लाख ले लिए। उसके बाद रुपए लौटाए नहीं। पुलिस का कहना है कि, 10 जून को इन बहनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया। अब इन्हें उनके घर से पकड़ा गया है। जिन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस भी रिमांड लिया है। पु​लिस अधिकारी ने बताया कि, इनके खिलाफ वर्ष 2016 और 2017 में भी केस दर्ज हुआ था। उसके बाद 2018 में 420, 76 चिट फंड एक्ट 1982, और फिर वर्ष 2020 में भी केस दर्ज हुआ। हालांकि, बाद में ये जमानत पर बाहर आ गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+