पंजाब: मोगा में दर्दनाक हादसा, दुल्हे समेत चार लोगों की मौत

पंजाब के मोगा में रविवार को एक दुखद घटना हुई, जहां शादी के लिए जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे दुल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सुखविंदर सिंह नाम के युवक की शादी थी। जिसके लिए कार पंजाब के फाजिल्का से मोगा जा रही थी। बीच रास्ते में वो एक खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

Punjab

परिजनों के मुताबिक मृतकों में दूल्हा, उसके जीजा, भाभी और चार साल की बच्ची है, जो दुल्हे की भतीजी थी। इस हादसे की वजह से दो परिवारों की खुशियां गम में बदल गईं।

पंजाब पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब छह बजे हुई। घटना में दो लोग घायल हो गये हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनको अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक मुरली प्रताप नाम का शख्स कार को चला रहा था। इलाके में धुंध थी, जिससे उसको ट्रक की मौजूदगी का पता ही नहीं चला, जिससे दोनों की जबरदस्त भिड़ंत हुई। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर घायल है और उसकी हालत गंभीर है। मामले की जांच चल रही है।

मामले में दुल्हे के एक अन्य परिजन ने बताया कि सुखविंदर सिंह पेंटिंग का काम करता था। जिसकी रविवार को बद्दोवाल में रहने वाली युवती से शादी होने वाली थी। हादसे की खबर जब गांव जोड़की अंधे वाली और मृतक दूल्‍हे के पैतृक गांव ओझावाली में पहुंची तो दोनों गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बारात सुबह 6 तक पहुंचनी थी और शाम को पार्टी का भी आयोजन किया जाने वाला था, लेकिन दर्दनाक हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+