पंजाब: 'मिलकर बनाएंगे रंगला पंजाब', बोले लोकसभा उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में मिशन आप 13-0 का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। इस सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ जाएगा।
लोकसभा उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में लोगों का भारी जोश देखा गया। हर वर्ग का जोश और उत्साह देखकर लग रहा है कि आम आदमी पार्टी की 13 सीटों पर जीत पक्की है, बस घोषणा होना बाकी है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने खडूर साहिब लोकसभा से AAP उम्मीदवार ने दिखाया कि पंजाब फिर से लोकसभा चुनाव 2024 में AAP को समर्थन देने के लिए तैयार है। हम मिलकर 'रंगला पंजाब' बनाएंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: विकलांग व्यक्तियों के विशेष कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, बच्चों के साथ बिताया समय












Click it and Unblock the Notifications