पंजाब के पटियाला में शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, यह बड़ा नेता हुआ निष्कासित
चंडीगढ़, अप्रैल 29। पंजाब के पटियाला में शिवसेना और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटना घटी है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटियाला जिले के काली देवी मंदिर के पास हुई। हिंसा की घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है। वहीं पूरे हालात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी नजर बनाई हुई है।
Recommended Video

हिंसक झड़प में पत्थरबाजी भी हुई
जानकारी के मुताबिक, पटियाला में खालिस्तान के विरोध में शिवसेना ने एक रैली आयोजित की थी। इस रैली का आयोजन पटियाला में शिवसेना के नेता हरीश सिंगला की ओर से किया था। बताया जा रहा है कि इस रैली में खालिस्तानी विरोधी नारेबाजी हुई, जिसके बाद से दूसरे गुट ने शिवसैनिकों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से तलवारें लहराईं गईं और इमारतों से पत्थरबाजी भी हुई।
हालात पर है मुख्यमंत्री की नजर
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि पटियाला में जो झड़प की घटना हुई है, वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की और इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, पंजाब के अंदर किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हरीश सिंगल पार्टी से निष्कासित
इस बड़ी घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी शिवसेना के स्थानीय नेता हरीश सिंगला से लगातार बातचीत कर रहे थे। डीएसपी ने कहा है कि हम दोनों गुटों के प्रमुखों से बात कर रहे हैं। पुलिस की इस बातचीत के बीच शिवसेना ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरीश सिंगला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications