Video: 'अंत नहीं है, ये तो बस शुरुआत है, मैं भागने वाला नहीं हूं', अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले क्या कहा?
Amritpal Singh arrest: पंजाब की मोगा पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर जरनैल सिंह भिंडरावाले के गांव से गिरफ्तार किया है।

Amritpal Singh arrest: खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह आखिरकर एक महीने तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 18 मार्च से फरार अमृतपाल के सरेंडर करने के बाद हुई है। अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले कहा कि, ''ये तो बस शुरुआत है, वह अपने खिलाफ लगाए गए झूठे केस के खिलाफ लड़ेंगे।''
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में अमृतपाल सिंह ने सरेंडर से पहले मोगा के गुरुद्वारे में अपने अनुयायियों को संबोधित किया और कहा कि वह अपने खिलाफ लगाए गए फर्जी मामले को लेकर लड़ेंगे।
अमृतपाल सिंह ने कहा- मैं जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा हूं
अमृतपाल सिंह ने वीडियो में कहा, ''इस पवित्र स्थान पर जो संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की जन्मभूमि है। इस स्थान पर मैं अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा हूं। पिछले एक महीने में जो कुछ भी हुआ है। हुकुमत ने अपना क्रूर बल दिखाया है। गिरफ्तापी करने के और भी कई तरीके थे।"
'मैं सर्वशक्तिमान की अदालत में दोषी नहीं हूं...'
अमृतपाल सिंह ने कहा, ''मैं सर्वशक्तिमान (भगवान) की अदालत में दोषी नहीं हूं, भले ही मैं देश की अदालत में दोषी हूं। इसलिए, एक महीने के बाद मैंने फैसला किया है कि मैं भागूंगा नहीं। मैं अपने खिलाफ झूठे मुकदमे का सामना करूंगा। मैं संगत (समुदाय) को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। इस स्थान पर मैंने सरेंडर करने का फैसला किया है। यह अंत नहीं है, यह शुरुआत है। सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से, मेरे खिलाफ झूठ की गठरी खुल जाएगी।''
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर अपडेट...
-अमृतपाल ने मोगा जिले के रोडे गांव में स्थित गुरुद्वारे में सरेंडर किया। मारा गया आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले इसी गांव के रहने वाले थे।
-अमृतपाल सिंह देर रात रोडेवाल गुरुद्वारा में आए थे। यहां वह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर सिंह रोडे से मिले।
- अमृतपाल सिंह को सुबह 6:45 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उन्हें भटिंडा वायु सेना स्टेशन ले जाया गया और असम के डिब्रूगढ़ की एक जेल के लिए वहां से भेजा गया। जहां उनके अन्य सहयोगियों को रखा गया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications