पंजाब: CM चन्नी की मेहनत पर फिर सकता है पानी, कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने खोला सरकार के खिलाफ़ मोर्चा
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।
चंडीगढ़ 10, नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीएम चन्नी लगातार जनता के लिए सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। वहीं पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। सीएम चन्नी की तरफ से कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए दी गई 20 दिन की समय अवधी ख़त्म हो चुकी है। आज से पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ बसों प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कच्चे कर्मचारियों की तरफ से जालंधर बस स्टैंड से फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया गया है।

सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने कहा कि पिछले काफ़ी अरसे से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों की तरफ़ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम के साथ 12 अक्तूबर 2021 को बैठक हुई थी जिसमें आउट सोर्सिंग स्टाफ को प्रापर चैनल में भर्ती करने की बात कही गई थी। सीएम ने 20 दिन का समय देते हुए कहा था कि पूरे पंजाब के कच्चे मुलाजिमों को पक्का कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक कच्चे मुलाज़िमों की मांग को पूरा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री की तरफ़ कच्चे मुलाज़िमों की मांग को अंदेखा करने की वजह से पनबस और पीआरटीसी वर्करों में सरकार के खिलाफ़ काफ़ी नाराज़गी है।

रोडवेज़ कर्मचारियों की पूरी नहीं हुई मांग
कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के नेताओं का आरोप है कि पंजाब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का दो बार झूठा नोटिफिकेशन जारी किया और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खुलवाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से भी कच्चे करमचारियों को आश्वासन दिया गया था लेकिन अब उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। न्होंने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हम लोगों की मीटिग भी हुई थी। जिसमें चन्नी सरकार की तरफ़ से 20 दिन में कच्चे मुलाज़िमों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का वादा भी किया गया था लेकिन सरकार की तरफ़ से अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। कांट्रैक्ट वर्कर्स का कहना है कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की आमदनी 54 लाख रुपए प्रति दिन बढी है। ऐसा परिवहन मंत्री ने ख़ुद अपने बयान में कहा है कि कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत परिवहन की आमदनी में इज़ाफ़ा हुआ है। लेकिन फिर भी फिर सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और उनके शोषण को रोकने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
Recommended Video

चन्नी की मेहनत पर फिर सकता है पानी
आपको बता दें कि आज पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से सभी मामले को ध्यान में रखते हुए जालंधर बस स्टैंड में राज्य स्तरीय बैठक की गई।। जिसमें अनिश्चित कालीन समय की हड़ताल समेत बसों में पंजाब सरकार का निदा प्रचार शुरू करने और तेज संघर्ष करने का ऐलान किया गया। कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की मांग है कि पंजाब सरकार पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों समेत पूरे पंजाब के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करे नहीं तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। जिस तरह से कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल रहे हैं इससे ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से सीएम चन्नी ने आम आदमी के बीच में अपनी छवी बनाई है उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: अपनी बयानबाज़ी से चन्नी को 'चित' कर रहे हैं सिद्धू, जानिए मुख्यमंत्री ने क्यों बदला अपना फ़ैसला












Click it and Unblock the Notifications