Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: अपनी बयानबाज़ी से चन्नी को 'चित' कर रहे हैं सिद्धू, जानिए मुख्यमंत्री ने क्यों बदला अपना फ़ैसला

पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस आलाकमान अपनी तरफ़ से पुरज़ोर कोशिश में है कि विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति सामान्य हो जाए।

चंडीगढ़ 10, नवम्बर 2021। पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस आलाकमान अपनी तरफ़ से पुरज़ोर कोशिश में है कि विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति सामान्य हो जाएं। जिस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं, उससे तो यही लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काफ़ी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। सिद्धू के तेवर को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एडवोकेट जनरल ए. पी. एस. देओल का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है।

CM के करीब बैठे थे सिद्धू

CM के करीब बैठे थे सिद्धू

सीएम चन्नी ने जिस वक़्त एडवोकेट जनरल का इस्तीफ़ा मंजूर करने की घोषणा की थी उस वक़्त पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उनके (सीएम चन्नी) के क़रीब ही बैठे हुए थे। सीएम चन्नी के इस फ़ैसले से सिद्धू को खुशी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सिद्धू अब अपने तेवर ढीले कर लेंगे या फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधेंगे। एपीएस देओल का इस्तीफ़ा एक सियासी मुद्दा बन चुका था। देओल के इस्तीफ़ा को नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ईगो पर ले लिया था इसलिए वह चन्नी सरकार को लगातार इस मुद्दे पर घेर रहे थे।

नवजोत सिद्धू ने रखी थी शर्त

नवजोत सिद्धू ने रखी थी शर्त

नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले हफ़्ते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा वापस लेते हुए कहा था कि वह अपना कामकाज पुलिस महानिदेशक आई. पी. एस. सहोटा और एडवोकेट जनरल देओल को पद से हटाने के बाद संभालेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का यह सिपाही कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफ़ा वापस लेता है। लेकिन मैं यह साफ कह देना चाहता हूँ कि पदभार उस दिन संभालूंगा जिस दिन राज्य को नए एडवोकेट जनरल और डीजीपी मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि सच के रास्ते पर जब आप होते हैं तो पद का कोई मतलब नहीं होता है।

देओल ने साधा निशाना

देओल ने साधा निशाना

एडवोकेट जनरल देओल ने तो इस्तीफ़ा 1 नवंबर को ही सौंप दिया था और सरकार ने इसकी पुष्टि भी कर दी थी। लेकिन यह कहा गया था कि कैबिनेट बैठक में इस्तीफा के मुद्दे पर फ़ैसला लिया जाएगा। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि सीएम ने एजीएस देओल को पद से हटाने की बात पर राज़ी हो गए थे लेकिन उसके बाद जिस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार पर हमला बोला उसे देखते हुए सीएम चन्नी ने अपना फ़ैसला बदल लिया था। इन सब कारनामें के बाद एडवोकेट जेनरल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। अकसर यह देखने को मिलता है कि सरकारी कर्मचारी आम तौर से सियासी मुद्दे से दूर ही रहते हैं। लेकिन जिस तरह से एपीएस देओल ने सिद्धू पर निशाना साधा इससे क़यास लगाए जा रहे हैं कि दोओल ने सरकार में बैठे किसी वरिष्ठ नेता के कहने पर सिद्धू को आड़े हाथों लिया है।

पंजाब कांग्रेस की बढ़ रही मुश्किलें

पंजाब कांग्रेस की बढ़ रही मुश्किलें

पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, इस बाबत पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक बैठक करवाई। जिसमें तय हुआ कि कैबिनेट की बैठक में एडवोकेट जनरल का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया जाएगा। ग़ौरतलब है कि सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरते-घेरते उनसे इस्तीफ़ा दिलवा दिया वहीं अब चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी चन्नी की चवन्नी भी नहीं चलने दे रहे हैं । सीएम चन्नी लोकलुभावनी घोषणाओं का पिटारा खोलने रहे हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने बयानों से सीएम चन्नी को चित करने में लगे हुए हैं।


ये भी पढ़ें: पंजाब: रुपिंदर रूबी के बाद AAP में लग सकती है इस्तीफ़े की लाइन, कई विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी का साथ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+