पंजाब पहुंचे तेलंगाना के CM केसीआर, कहा- किसान बदल सकते हैं सरकारें

चंडीगढ़, 22 मई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव रविवार को लद्दाख में जान गंवाने वाले सैनिकों और पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब पहुंचे। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को कहा कि तेलंगाना राज्य बनने से पहले, किसानों के बहुत सारे मुद्दे थे। उन्होंने कहा, 'किसान सरकारें बदल सकते हैं। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    Telangana CM KCR ने दिल्ली में Arvind Kejriwal से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी
    Telanganas CM KCR in Punjab says Farmers Can Change Governments

    जनता को संबोधित करते हुए तेलंगाना के सीएम केसीआर ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल भाग्यशाली हैं कि उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों की सेवा करने का मौका मिला। हम भी हमेशा अपने किसान भाइयों और बहनों का समर्थन करेंगे। जो मर गए हैं हम उन्हें वापस नहीं ला सकते लेकिन इस दर्द में हम आपके साथ हैं। केसीआर ने कहा कि विरोध करने वाले किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी करार दिया गया।

    उन्होंने कहा कि, किसान नेताओं से मेरा एक ही अनुरोध है कि हम इस विरोध को न केवल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में बल्कि पूरे देश में जारी रखें। किसान चाहें तो सरकारें बदल सकते हैं । किसानों को सही दाम और इसकी संवैधानिक गारंटी मिलने तक आंदोलन जारी रखना चाहिए। उन्हें तब तक संघर्ष करते रहना चाहिए जब तक उन्हें उनकी फसलों के लाभकारी मूल्यों की संवैधानिक गारंटी नहीं मिल जाती।

    केंद्र पर कटाक्ष करते हुए, उन्होंने दावा किया कि वे तेलंगाना सरकार पर बिजली के मीटर लगाने और मुफ्त में बिजली नहीं देने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा, "वे हमसे पैसे निकालने, किसानों का खून चूसने के लिए कहते हैं। मैंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि मीटर लगाने की बजाय वह मरना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "जब भी कोई राज्य किसानों के लिए कुछ करता है, तो उन्हें यह पसंद नहीं होता है।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान और कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति लाने की भी सराहना की। राव ने कहा, 'पंजाब एक महान राज्य है.' राव के साथ दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब या हरियाणा के किसानों के लिए नहीं पूरे देश के लिए था। केंद्र सरकार उन्हें गिरफ्तार करने के लिए स्टेडियमों को जेल में बदलना चाहती थी, लेकिन मैंने इसकी अनुमति नहीं दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+