सीएम चन्नी को मिला सुनील जाखड़ का समर्थन, बोले- नेतृत्व को उन्हें और समय देना चाहिए
नई दिल्ली, 03 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर पार्टी में खींचतान जारी है। माना जा रहा है कि, आगामी रविवार को पार्टी सीएम फेस का ऐलान कर देगी। इसी बीच सुनील जाखड़ ने सीएम को तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का समर्थन किया है। जाखड़ ने कहा कि, ये स्वाभाविक है कि एक आदमी ही नेतृत्व करेंगे। हम लीडरशीप की बात करते हैं तो ये सिर्फ मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं है बल्कि एक टीम है।
Recommended Video

सीनियर लीडर सुनील जाखड़ ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन करते हुए कहा कि, हाईकमान जो तय करेगा वह सर्वमान्य है, लेकिन उनकी राय ली जाएगी तो उनका मानना है कि चरणजीत सिंह चन्नी जी को अवसर दिया गया है, उन्हें समय दिया जाना चाहिए, ताकि वे काम करना जारी रखें। लोगों ने 4 महीने में उनका अच्छा काम देखा है। सुनील जाखड़ से जब पूछा गया कि क्या सीएम चन्नी, सिद्धू और उनके नाम पर पार्टी सीएम चेहरे के रूप में चर्चा कर रही है?
इस पर सुनील जाखड़ ने कहा कि, कोई रॉकेट साइंस नहीं जब यह कहा जाता है कि किसी भी लड़ाई को एक एकीकृत कमान के तहत लड़ा जाना है। जाहिर है कि केवल एक ही नेतृत्व करेगा और दूसरों की अपनी भूमिकाएँ होंगी। घर में भी चौधरी एक होता है, जहां ज़्यादा चौधरी हो जाएं वहां कलेश होते हैं। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, ये स्वाभाविक है कि एक आदमी ही नेतृत्व करेंगे। हम लीडरशीप की बात करते हैं तो ये सिर्फ मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं है बल्कि एक टीम है।
यही नहीं सुनील जाखड़ ने बताया कि, अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद 42 विधायक उनको सीएम बनाने के पक्ष में थे, वहीं चन्नी के सपोर्ट में सिर्फ 2 विधायक थे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वह सीएम उम्मीदवार नहीं हैं और चन्नी का सपोर्ट करते हैं। जाखड़ के इस बयान पर विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस वहीं करती है जो हाईकमान का ऑर्डर होता है।












Click it and Unblock the Notifications