‘गल पंजाब दी’ मुहिम के पहले दिन ही सुखबीर सिंह बादल का विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने चुनावी दौरे के लिए फिरोजपुर के हल्का जीरा पहुंचे थे। जीरा में उन्हें पुल के पास किसानों के नाराज़गी का शिकार होना पड़ा। सुखबीर सिंह बादल को किसानों काले झंडे दिखाए
चंडीगढ़, अगस्त 18, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टिंयों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी चुनावी दौरे पर निकल चुके हैं। अगले 100 दिन तक सुखबीर सिंह बादल पंजाब के 100 विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे की शुरुआत सुखबीर सिंह बादल ने जीरा विधानसभा क्षेत्र से की जहां उन्हें किसानों का विरोध झेलना पड़ा।

किसानों के विरोध का करना पड़ा सामना
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने चुनावी दौरे के लिए फिरोजपुर के हल्का जीरा पहुंचे थे। जीरा में उन्हें पुल के पास किसानों के नाराज़गी का शिकार होना पड़ा। सुखबीर सिंह बादल को किसानों काले झंडे दिखाए और उनके ख़िलाफ़ ज़बरदस्त नारेबाज़ी भी हुई। किसानों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा किसानों के लिए कोई भी सरकार नहीं सोचती है। सुखबीर सिंह बादल के सुरक्षा कर्मियों ने उनके काफिले को किसानों के बीच से बाहर निकाल लिया। उसके बाद वह अपने कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
'गल पंजाब दी' मुहिम की शुरुआत
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने 'गल पंजाब दी' मुहिम की शुरुआत से पहले जीरा हलके के गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेक कर की है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में अकाली की सत्ता आते ही जीरा हलके के कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को जेल भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रत्येक हलके में पहुंचकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार लोगों के समक्ष बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि जीरा के लोग कांग्रेस विधायक कुलबीर से काफी परेशान हैं।
टिकट के लिए हुई बग़ावत
सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों को शिरोमणी अकाली दल की तरफ़ से जीरा हलके का उम्मीदवार घोषित किया है। ग़ौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल की तरफ से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर अवतार सिंह मिन्ना चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे। आपको बता दें अवतार सिंह मिन्ना अकाली नेता हरि सिंह जीरा के बेटे है। पिछले कई साल से शिरोमणी अकाली दल की तरफ़ हरि सिंह जीरा चुनाव लड़ते आ रहे हैं औऱ तीन बार उन्होंने जीत भी दर्ज की है। हरि सिंह की मौत के बाद अकाली दल ने इस बार उनके बेटे अवतार सिंह मिन्ना को जीरा से को टिकट देने के बजाय़ जनमेजा सिंह सेखों को सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद अवतार सिंह मिन्ना ने बग़ावत शुरू कर दी और आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर डाली।
100 दिनों के दौरे पर सुखबीर सिंह बादल
अपने चुनावी दौरे के दौरान सुखबीर सिंह सीधे तौर पर आम जनता से रूबरू होंगे और शिरोमणि अकाली दल की नींव को मजबूत करेंगे। 100 दिनों के दौरे पर सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बुधवार से जीरा विधानसभा क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे । इस 100 दिनों के दौरे के दौरान सुखबीर सिंह बादल पंजाब के लोगों के साथ रूबरू होकर उनका फीडबैक लेंगे। सुखबीर सिंह बादल उनकी भावनाओँ को समझ कर ही आगामी चुनाव के फ़ैसले लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications