सोनू सूद की मदद से कांग्रेस के गढ़ मोगा विधानसभा पर कब्जा जमाना चाहती है AAP!
नई दिल्ली, 15 नवंबर: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनावी गतिविधियों ने काफी जोर पकड़ रखा है। जहां एक और सत्तारूढ़ कांग्रेस वोटरों को लुभाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टियां अपनी रणनीतियों को बनाने में जुटी हुई हैं। राज्य में इस बार मुकाबला कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बीच है। ऐसे में पंजाब की राजनीति में एक अहम शख्सियत की एंट्री हुई है। वह शख्सियत हैं सोनू सूद। सोनू सूद ने अपनी बहन को इस विधानसभा में चुनाव लड़ाने की घोषणा की है।

मालविका आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में आ सकती हैं
परोपकार के कामों के लिये चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने रविवार के ऐलान किया कि, उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं। हालांकि सोनू सूद ने अभी राजनीति में आने से इनकार कर दिया है। मालविका मोगा से चुना लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि, मालविका किस राजनीतिक की टिकट पर चुनावी पारी की शुरूआत करने वाली हैं। लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि, मालविका आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में आ सकती हैं।
Recommended Video

मोगा सोनू सूद का गृह जिला है
मोगा सोनू सूद का गृह जिला है। यही नहीं उनकी बहन ने अतीत में मोगा में रहकर अच्छे बहुत से अच्छे काम किये हैं। जिसके चलते उनकी छवि मोगा में एकदम साफ-सुथरी मानी जाती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की पूरी कोशिश है कि, वह सोनू सूद की बहन को यहां से टिकट देकर सीट पर कब्जा जमाए। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 18 नवंबर को पंजाब दौरा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, तभी अरविंद केजरीवाल मालविका को आप में शामिल कर, उनकी उम्मीदवारी का ऐलान कर सकते हैं।

मोगा कांग्रेस का गढ़ रहा है
बता दें कि मोगा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट पर कांग्रेस सबसे अधिक बार जीत हासिल करने वाली पार्टी रही है। मोगा विधानसभा सीट पर 1957 से ही विधानसभा चुनाव लड़े जा रहे हैं।अगर मोटे तौर पर नतीजों की बात करें, तो इस सीट पर अब तक कुल हुए 15 विधानसभा चुनावों में से ये सीट 10 बार कांग्रेस पार्टी के कब्जे में रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों से लगातार इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं। इससे पहले 2002 और 1997 में ये सीट अकालियों के कब्जे में रही। लेकिन अब इस सीट पर आम आदमी पार्टी की नजर है।

18 नवंबर को नाम की हो सकती है घोषणा
आम आदमी पार्टी इस बार पूरे दमखम से चुनाव में लगी हुई है। चुनावों की घोषणा होने से पहले वह पंजाब की सीटों पर अपने उम्मीदवारों की चुनने में लगी हुई है। वहीं सोनू सूद के कांग्रेस और आप के साथ अच्छे संबंध हैं। हाल ही में सोनू सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकातें की हैं। अगर मालविका आप की टिकट पर चुनाव लड़ती हैं तो आप की जीत की संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications